{"_id":"5e84662b8ebc3e78b622ff7e","slug":"high-court70","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉक डाउन के दौरान चार को मिली जमानत","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
\nप्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कोरोना संक्रमण के मद्देनजर लॉक डाउन के बावजूद वाद कारियों को राहत देते हुए मंगलवार को छह लोगों की जमानत मंजूर की है। इनमें से दो अग्रिम जमानत अर्जियां भी थी जिनमें कोर्ट ने अगली सुनवाई तक गिरफ्तारी नहीं करने का आदेश दिया है।\n ई-मेल के जरिए दाखिल की गई जमानत और अग्रिम जमानत अर्जीओं पर मुख्य न्यायमूर्ति गोविंद माथुर ने सुनवाई की। प्रदेश सरकार से उसका पक्ष भी ईमेल के जरिए ही लिया गया और मामले में आवश्यकता को देखते हुए आरोपियों को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया गया। \nकौशांबी के तीन आरोपियों को मिली जमानत\n हाईकोर्ट ने कौशांबी के मंझनपुर थाने में दर्ज धोखाधड़ी के मुकदमे में रामनिवास, उधो चंद्र और योगेश चंद्र की जमानत मंजूर कर ली है । इन सभी को 2003 में दर्ज कराए गए मुकदमे के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। और सभी जेल में है। इनकी ओर से हाई कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल कर कहा गया की याचीगण जेल में है, इसलिए उनकी जमानत अर्जी पर तत्काल सुनवाई किए जाने की आवश्यकता है कोर्ट ने सुनवाई के बाद तीनों की जमानत मंजूर कर ली।\n नंदोई को मिली बेल\n हाईकोर्ट ने कन्नौज के सुभाष शुक्ला को भी जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है सुभाष आत्महत्या के लिए उकसाने के मुकदमे में अदालत द्वारा 319 सीआरपीसी के तहत तलब किए जाने के बाद जेल भेज दिए गए थे। ई-मेल के जरिए दाखिल अर्जी पर सुनवाई के बाद मुख्य न्यायमूर्ति ने उनकी जमानत मंजूर कर ली। \nअग्रिम जमानत अर्जी में गिरफ्तारी पर रोक हाईकोर्ट ने कानपुर के चौबेपुर थाने में दर्ज मुकदमे में सौरभ शिवहरे और समीर शिवहरे की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है तथा अग्रिम जमानत अर्जी की सुनवाई के लिए 20 अप्रैल की तारीख नियत की है। इन दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा 25 मार्च 2020 को दर्ज किया गया। ई-मेल के जरिए मांगी गई जानकारी पर प्रदेश सरकार की ओर से बताया गया की मुकदमा अभी आरंभिक जांच के स्तर पर है। इसे देखते हुए कोर्ट ने अगली सुनवाई तक दोनों की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।