{"_id":"5e8598ce8ebc3e7746307fb3","slug":"free-ration-distribution167","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 के बाद मिलेगा मुफ्त राशन","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज। लाकडाउन की वजह से बेरोजगार हुए मजदूर एवं गरीबों को केंद्र सरकार की ओर से भी 3 महीने का मुफ्त राशन देने की घोषणा की गई है। इसका लाभ यहां के करीब चार लाख परिवारों को मिलेगा। राशन का वितरण 15 अप्रैल के बाद शुरू होने की बात कही जा रही है। कंट्रोल रूम पर राशन पहुंचाए जा रहे हैं। इसके लिए वाहनों की संख्या डेढ़ गुना तक बढ़ा दी गई है. योजना का लाभ सभी अंत्योदय कार्डधारकों को मिलेगा। इनके अलावा श्रम एवं नगर विकास विभाग में पंजीकृत मजदूरों तथा मनरेगा जॉब कार्ड धारकों, जिनके पात्र गृहस्थी के राशन कार्ड बने हैं, उन्हें भी मुफ्त राशन मिलेगा। इनके अलावा लाकडाउन में बेरोजगार हुए अन्य पात्रों एवं गरीबों की सूची बनाई जा रही है। इनके राशनकार्ड बनवाने की आनलाइन प्रक्रिया शुरू की गई है। पहले चरण में चिन्हित पात्रों के कार्ड 15 अप्रैल से पहले बनाने की तैयारी है. ताकि इन्हें भी पहले चरण में मुफ्त राशन वितरण योजना का लाभ मिल सके। जिले में करीब चार लाख लोगों को इस योजना का लाभ मिलेगा। उधर, प्रदेश सरकार की घोषणा के अनुसार मुफ्त राशन का वितरण बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। दूसरे दिन भी कई केंद्रों पर सरवर डाउन आने की शिकायत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।