{"_id":"56e32a764f1c1be0238b4578","slug":"try-to-stolen-in-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम में चोरी का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम में चोरी का प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Sat, 12 Mar 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोरांव के नहर ददौली इलाके में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम का तोड़कर शातिरों ने नगदी उड़ाने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश एटीएम के कैश तक पहुंचने में कामयाब नहीं हो पाए। शुक्रवार सुबह लोगों ने एटीएम के शटर का ताला टूटा देखा तो सोरांव पुलिस और बैंक अफसरों को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
नहर ददौली में बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने बीओबी का एटीएम भी लगा है।
एटीएम दिन में ही खुलता और रात में बंद रहता है। रात में गार्ड एटीएम का ताला बंद कर चला जाता है। शुक्रवार सुबह गांव के लोग एटीएम की ओर गए तो देखा कि शटर का ताला टूटा हुआ है। सूचना पर पुलिस पहुंची, तो देखा कि एटीएम में तोड़फ ोड़ की गई थी। सूचना पर सोरांव पुलिस पहुंची। पुलिस ने जांच में पाया कि चोर शटर का ताला तोड़कर अंदर घुसे। बदमाश एटीएम को तोड़कर कैश तक पहुंचना चाहते थे। इसके लिए बदमाशों ने भरसक प्रयास किया और एटीएम में जमकर तोड़फोड़ की। आखिरकार बदमाश कैश तक नहीं पहुंच पाए तो भाग निकले। जांच के दौरान पता चला कि एटीएम में लगा नाइट विजन कैमरा बंद था। जिसके चलते बदमाशों की फुटेज भी पुलिस को नहीं मिल सकी है। बैंक के प्रबंधक विश्वजीत ने बताया कि एटीएम में रखा कैश सुरक्षित है, लेकिन चोरों ने एटीएम को काफी नुकसान पहुंचाया है। सोरांव पुलिस अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा लिखकर जांच कर रही है।