{"_id":"56e07ffe4f1c1b3f6c8b456b","slug":"attack-on-au-vc-16-studend-suspend","type":"story","status":"publish","title_hn":"इविवि के वीसी पर हमला, 16 छात्र निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इविवि के वीसी पर हमला, 16 छात्र निलंबित
अमर उजाला ब्यूरो।
Updated Thu, 10 Mar 2016 02:41 AM IST
विज्ञापन
इविवि दृश्य कला विभाग में आयोजित कला प्रदर्शनी का अवलोकन कर के निकले कुलपति का एडमिशन सेल के डायरेक्टर के विरोध में घेराव करते छात्र।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर रतनलाल हांगलू को बुधवार दोपहर 40-50 छात्रों ने दृश्य कला विभाग के बाहर घेर लिया। उनके खिलाफ नारेबाजी की और धक्कामुक्की भी। इस मामले में 16 छात्रों को विश्वविद्यालय से निलंबित कर दिया गया है। कुलपति की शिकायत पर चीफ प्रॉक्टर की ओर से 19 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ जानलेवा हमला, बदसलूकी का मुकदमा लिखा गया है। निलंबित होने वालों में एक छात्रसंघ पदाधिकारी भी बताया जा रहा है। हालांकि, प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वह विरोध प्रदर्शन के दौरान मौजूद नहीं था।
प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक पद पर प्रोफेसर बीएन सिंह की नियुक्ति तथा कई अन्य विवादित निर्णयों के विरोध में एबीवीपी के छात्रनेता सनत मिश्रा की अगुवाई में छात्रों ने कुलपति का घेराव किया। कुलपति प्रोफेसर रतनलाल हांगलू वहां एक कार्यक्रम के सिलसिले में पहुंचे थे। कार्यक्रम के बाद उनके निकलने पर छात्रों ने विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया। कुलपति ने निकलने की कोशिश की तो उस दौरान छात्रों के साथ उनकी बहस भी हुई। छात्रों ने उन्हें घेर लिया और नारेबाजी की। पुलिस कर्मियों ने छात्रों को बलपूर्वक हटाया और कुलपति को उनकी गाड़ी के पास ले गए, लेकिन छात्र वहां भी उनकी कार के आगे लेट गए। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए कुलपति ने इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर एनके शुक्ला ने बताया कि 40-50 लोगों ने कुलपति को घेरकर नारेबाजी, अपशब्दों का प्रयोग एवं जानलेवा हमला किया। सुरक्षा अधिकारी और पुलिस के सहयोग से कुलपति को गाड़ी तक पहुंचाया गया, लेकिन आंदोलनकारियों ने गाड़ी के सामने लेटकर बाधा पहुंचाने की कोशिश की। इस आरोप में अग्रिम जांच तक सूर्य प्रकाश मिश्र, सनत कुमार मिश्र, सौरभ पांडेय, अभिषेक पांडेय, राजन पाल, दुर्गेश शुक्ल, हिमांशु द्विवेदी, श्रीकांत पांडेय, अविनाश सिंह, जितेंद्र शुक्ल, अवतंश मिश्र, दीपू जादव, रजनीश कुमार तिवारी, हिमांशु तिवारी, ज्ञानवेंद्र सिंह, कमलेश कुमार शर्मा को निलंबित कर दिया गया है। इन 16 लोगों के साथ तीन अन्य बाहरी युवक अविनाश दुबे, आनंद कुमार सिंह और राहुल चौरसिया के खिलाफ इन आरोपों में मुकदमा लिखाया गया है। ये तीनों युवक विश्वविद्यालय छात्रसंघ का चुनाव भी लड़ चुके हैं। सीओ कर्नलगंज दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि इस घटना में कुलपति पर जानलेवा हमला, मारपीट, अपशब्द कहने और बलवा का केस दर्ज किया गया है।