फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   cbse introduce skills course

सीबीएसई: छठी से ग्यारहवीं के छात्रों के लिए नया स्किल कोर्स

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 04:44 PM IST
विज्ञापन
cbse introduce skills course
सीबीएसई: छठी से ग्यारहवीं के छात्रों के लिए नया स्किल कोर्स 0 सीबीएसई ने नए सत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजाइन थिंकिंग समेत तीन नए स्किल कोर्स शुरू किए. प्रयागराज। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) ने कक्षा छह से ग्यारह तक के विद्यार्थियों के लिए नए शैक्षिक सत्र से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजाइन थिंकिंग समेत तीन नए स्किल कोर्स शुरू किए हैं। सीबीएसई की ओर से संबद्घ सभी स्कूलों के प्रमुखों को इस बारे में सूचना भेज दी गई है। बोर्ड की ओर से नई पीढ़ी को अधिक रचनात्मक, अभिनव और शारीरिक रूप से फिट बनाने, वैश्विक विकास और कार्यस्थल की जरूरतों के हिसाब से छात्रों को विकसित करने के लिए इस साल तीन नए स्किल कोर्स की शुरुआत की गई है। बोर्ड ने कहा है कि तीनों कोर्स ग्यारहवीं के छात्रों को नए शैक्षिक सत्र 2020-21 से लागू होंगे। नए कोर्स में डिजाइन थिंकिंग, शारीरिक क्रियाकलाप प्रशिक्षक और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस शामिल हैं। बोर्ड की ओर से कहा गया है कि थिंकिंग एक स्किल है जो सभी मानवों में पाई जाती है, 21वीं सदी में समस्याओं का समाधान करने के लिए यह स्किल बेहद जरूरी हो गई है। डिजाइन थिकिंग एक सिस्टमैटिक थिंकिंग है, वहीं आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस मशीनी समझ और इंसान की दिमाग की क्षमता को समझने के बारे में है। यह स्किल भावी पीढ़ी की तकनीकों के लिए बेहद जरूरी है। सीबीएसई की ओर से पहले से चल रहे हैं 37 कोर्स 0 सीबीएसई की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि तीनों नए कोर्सों के अलावा 37 स्किल कोर्स पहले से ही चलाए जा रहे हैं। जिनमें सेकंडरी लेवल के छात्रों लिए 17 कोर्स ऑफर किए गए हैं और सीनियर सेकंडरी स्तर के छात्रों को 37 स्किल कोर्स ऑफर किए गए हैं। इन कोर्स जरिए छात्रों की स्किल को अपग्रेड करने के साथ कैरियर के विभिन्न मोड़ पर उनकी प्रतिभा को निखारा जा सकेगा। सीबीएसई के निदेशक प्रशिक्षण एवं स्किल एजुकेशन बिश्वजीत साहा के अनुसार हमारे 8543 स्कूलों के आठ लाख से अधिक सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी लेवल के छात्र पहले से स्किल कोर्स का अध्ययन कर रहे हैं। नया सब्जेक्ट स्किल कोर्स पांच कंपल्सरी सब्जेक्ट से अलग छठां अतिरिक्त विषय होगा। उन्होंने बताया कि यदि कोई छात्र-छात्रा दसवीं में साइंस, मैथ, सोशल साइंस में से किसी एक में फेल हो जाता है तो उसके स्थान पर स्किल कोर्स के अंक को मिलाकर छवह पास हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed