फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   एसके सिंह को मिली आरपीएफ प्रयागराज जंक्शन की कमान

एसके सिंह को मिली आरपीएफ प्रयागराज जंक्शन की कमान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 04:30 PM IST
विज्ञापन
प्रयागराज। प्रयागराज जंक्शन आरपीएफ पोस्ट की कमान एसके सिंह को मिली है। बृहस्पतिवार को एसके सिंह ने प्रयागराज जंक्शन पर अपना कार्यभार संभाल लिया। यहां पर यह दायित्व पहले बीपी सिंह के पास था। बीपी सिंह को आईजी रेलवे ने कानपुर सेंट्रल का आरपीएफ प्रभारी नियुक्त किया है ।शुक्रवार को वह कानपुर जाकर अपना कार्यभार ग्रहण कर लेंगे ।
विज्ञापन
दरअसल आईजी आरपीएफ द्वारा उत्तर मध्य रेलवे जोन के विभिन्न स्टेशनों एवं अन्य स्थलों पर कार्यरत आरपीएफ इंस्पेक्टर रैंक के कुल 32 लोगों का अलग-अलग स्थानों पर स्थानांतरण किया है । आरपीएफ उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय द्वारा जारी की गई सूची के अनुसार कानपुर सेंट्रल में आरपीएफ इंस्पेक्टर पीके ओझा को अब प्रयागराज में सीआईबी का प्रभारी बनाया गया है । इसी तरह प्रयागराज में सीआईबी प्रभारी रहे अविनाश शंकर को नैनी जंक्शन का दायित्व सौंपा गया है जबकि नैनी में तैनात रहे आरपीएफ इंस्पेक्टर एसके सिंह को प्रयागराज जंक्शन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed