{"_id":"624e010282afe776ea754b56","slug":"allahabad1649279234","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटोमेटिकट सिग्नलिंग करने में देश में नंबर वन पर एनसीआर","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
ऑटोमेटिकट सिग्नलिंग करने में देश में नंबर वन पर एनसीआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
0 देश भर में हुए 218 किमी में से 108 किमी ऑटोमेटिक सिगनलिंग हुई एनसीआर प्रयागराज जोन में
विज्ञापन
प्रयागराज। कोराना काल में रेलवे के आधार भूत संरचना को लेकर किए गए कार्यो का रिजल्ट अब सामने आने लगा है। ट्रेनों केसुगम संचालन के लिए देश भर में रेलवे द्वारा ऑटोमेटिक सिगनलिंग की जा रही है। वित्तीय वर्ष 2021-22 की बात करें तो देश भर में ऑटोमेटिकट सिगनलिंग करने के मामले में उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) प्रयागराज जोन अव्वल रहा। यहां सिगनलिंग का काम तेजी से होने की वजह से अगले 1 वर्ष के दौरान दिल्ली हावड़ा रूट पर चलने वाली ट्रेनों की अधिकतम गति 160 किमी प्रति घंटा होने की संभावना है।
देश भर में पिछले वित्तीय वर्ष में जहां 218 किमी ऑटामेटिक सिग्नलिंग स्थापना का कार्य हुआ तो उसमें 108 किमी का हिस्सा एनसीआर का रहा। देश के दो प्रमुख रेल मार्ग दिल्ली-हावड़ा और दिल्ली-मुंबई रूट पर ट्रेनों की अधिकतम स्पीड 160 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार करने केलिए रेलवे मिशन मोड पर काम कर रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले एक वर्ष के दौरान दिल्ली-हावड़ा रूट पर ट्रेनों की अधिकतम स्पीड 160 किमी प्रतिघंटा तक पहुंच जाएगी। इस रूट का बड़ा हिस्सा एनसीआर के पास है। यहां रेलवे ट्रैक को तमाम स्थान पर बदलने केसाथ ही रेलमार्ग किनारे दीवार बनाने का भी काम तेजी से चल रहा है। ऑटोमेटिक सिग्नलिंग भी मिशन रफ्तार का ही हिस्सा है। इसका मुख्य फायदा यह है कि जिस रेल खंड पर ऑटोमेटिक सिग्नलिंग रहती है वहां दो स्टेशनों के बीच एक साथ चार से पांच ट्रेनें चलाई जा सकती हैं।
इस सिस्टम में लगभग एक से डेढ़ किलोमीटर के बाद लगातार सिग्नल दिए जाते हैं । उधर एबसोल्यूट सिग्नलिंग प्रणाली में जब तक एक ट्रेन अगले स्टेशन को पार न कर लें तब तक उसके पीछे वाले स्टेशन से ट्रेन चलाई नहीं जाती। फिलहाल सिग्नलिंग और दूरसंचार संबंधी आधारभूत संरचना मामले में एनसीआर के लिए ं वर्ष 2021-22 उपलब्धि भरा रहा। तकनीकी उन्नयन में निवेश करने वाले सभी क्षेत्रीय रेलों में एनसीआर , वर्ष 2021-22 में लगभग 317 करोड़ के कुल निवेश से पहले स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
------------------------------------
तकनीकी की क्षेत्र में एनसीआर की अन्य उपलब्धियां
0 जोन के कई स्टेशनों पर 37 नई इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग (ईआई) को स्थापित किया गया।
0 जोन में कुल 395 लेवल क्रॉसिंग गेट इंटरलॉकिंग से कर दिए गए लैस।
0 कुल 121.3 किमी ऑप्टिकल फाइबर केबल चालू किया गया है।
0 एनसीआर के 296 स्टेशन पर अब तक उपलब्ध हो चुकी है वाईफाई सेवा