फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ऑनलाइन परीक्षाओं के लिए फिर घेरा वीसी दफ्तर

ऑनलाइन परीक्षाओं के लिए फिर घेरा वीसी दफ्तर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 14 Mar 2022 02:16 PM IST
विज्ञापन
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में ऑनलाइन परीक्षाओं की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं ने सोमवार को फिर से वीसी दफ्तर का घेराव शुरू कर दिया। हालांकि, विश्वविद्यालय प्रशासन पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि परीक्षाओं पर निर्णय होली के बाद लिया जाएगा, लेकिन छात्र चाहते हैं कि इस पर तुरंत फैसला किया जाए।
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में एक माह बाद स्नातक पर द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की ऑफलाइन परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। छात्रों के आंदोलन को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने उन सभी छात्रों से आवेदन मांगे थे, जो ऑनलाइन परीक्षाओं के पक्ष में हैं। यह मियाद 10 मार्च को पूरी हो चुकी है और हजारों की संख्या में छात्र-छात्राओं में फॉर्म जमा किए हैं। छात्रों का कहना है कि आवेदन के लिए निर्धारित समय सीमा चार दिन पहले बीत चुकी है और विश्वविद्यालय प्रशासन ने उनके आवेदन पर न तो कोई विचार किया और न ही कोई निर्णय लिया। वहीं, विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कहा गया है कि आवेदनों की छंटनी के बाद उच्च स्तरीय कमेटी अपनी रिपोर्ट कुलपति को सौंपेगी और इसी आधार पर परीक्षाओं को लेकर कोई निर्णय लिया जाएगा। छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रशासन ऑनलाइन परीक्षाएं नहीं कराना चाहता है और इसी वजह से कोई न कोई बहाना बनाकर इस मुद्दे को टालने की कोशिश की जा रही है। छात्र सोमवार सुबह से ही वीसी कार्यालय के सामने धरने पर बैठे हैं। छात्रों ने वीसी दफ्तर का घेराव कर रखा है। उनकी मांग है कि विश्वविद्यालय प्रशासन ऑनलाइन परीक्षाओं पर शीघ्र ही कोई निर्णय ले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed