फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   होली के बाद होगा इलाहाबाद विश्वविद्यालय की परीक्षाओं पर निर्णय

allahabad University : होली के बाद होगा इलाहाबाद विश्वविद्यालय की परीक्षाओं पर निर्णय

Sun, 13 Mar 2022 01:02 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Sun, 13 Mar 2022 01:02 PM IST
सार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय और संघटक महाविद्यालयों के छात्र लगातार मांग कर रहे हैं कि परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में ही आयोजित की जाएं। उनका तर्क है कि साल भर ऑनलाइन मोड में कक्षाओं का संचालन किया गया था, ऐसे में परीक्षाएं भी ऑनलाइन मोड में होनी चाहिए।

विज्ञापन
होली के बाद होगा इलाहाबाद विश्वविद्यालय की परीक्षाओं पर निर्णय
prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : prayagraj

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में परीक्षाएं ऑनलाइन होंगी या पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी, इस पर निर्णय होली के बाद लिया जाएगा। विश्वविद्यालय में 22 अप्रैल से स्नातक द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की ऑफलाइन परीक्षाएं प्रस्तावित हैं, जबकि हजारों की संख्या में छात्रों ने ऑनलाइन परीक्षाओं के पक्ष में विश्वविद्यालय प्रशासन को अपने आवेदन दिए हैं।

विज्ञापन




आवेदनों की समीक्षा होली के बाद जाएगी और इसी आधार पर कोई निर्णय लिया जाएगा। इलाहाबाद विश्वविद्यालय और संघटक महाविद्यालयों के छात्र लगातार मांग कर रहे हैं कि परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में ही आयोजित की जाएं। उनका तर्क है कि साल भर ऑनलाइन मोड में कक्षाओं का संचालन किया गया था, ऐसे में परीक्षाएं भी ऑनलाइन मोड में होनी चाहिए।
विज्ञापन





इस मुद्दे पर छात्रों की ओर से आंदोलन किए जाने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय और संघठक महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं से परीक्षाओं के मुद्दे पर अपनी राय देने के लिए आवेदन मांगे थे। अकेले इलाहाबाद विश्वविद्यालय में ही 7000 आवेदन आए हैं, जिनमें से 5500 आवेदन ऑफलाइन माध्यम से चीफ प्रॉक्टर ऑफिस में जमा किए गए हैं जबकि बाकी 1500 आवेदन ऑनलाइन माध्यम से ईमेल पर प्रेषित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके अलावा संघटक महाविद्यालयों में भी हजारों की संख्या में फॉर्म जमा हुए हैं। ये सभी फार्म उच्चस्तरीय कमेटी को प्रेषित कर दिए गए हैं। इनमें से कुछ आवेदन ऑफलाइन परीक्षाओं के पक्ष में दिए गए हैं, जबकि ज्यादातर आवेदन ऑनलाइन परीक्षाएं कराए जाने के पक्ष में जमा किए गए हैं।

 

 

 

अब इन आवेदनों की छंटनी होनी है और यह प्रक्रिया होली के बाद शुरू होगी। आवेदनों की छंटनी के बाद कमेटी अपनी रिपोर्ट कुलपति को सौंपेगी और रिपोर्ट के आधार पर निर्णय होगा कि परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में हों या फिर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed