{"_id":"62249d1decc9fd670118e965","slug":"allahabad1646566685","type":"story","status":"publish","title_hn":"असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी के इंटरव्यू के लिए प्रवेश पत्र जारी","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी के इंटरव्यू के लिए प्रवेश पत्र जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (यूपीएचईएससी) ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के तहत हिंदी विषय के अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। उनका इंटरव्यू 9 मार्च से है। हालांकि आयोग में अभी अन्य विषयों के प्रवेश पत्र जारी नहीं किए हैं, जबकि इंटरव्यू की तिथि घोषित की जा चुकी है। किस रोल नंबर के अभ्यर्थी को किस दिन इंटरव्यू के लिए आना है, यह अभी स्पष्ट नहीं किया गया है। अभ्यर्थियों ने रोल नंबर वार इंटरव्यू का कार्यक्रम घोषित करने और प्रवेश पत्र शीघ्र जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन
प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में 47 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 2002 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा पिछले साल अक्टूबर-नवंबर में आयोजित की गई थी। आयोग ने लिखित परीक्षा के परिणाम के आधार पर अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया है। सबसे पहले 9 मार्च से हिंदी विषय के अभ्यर्थियों के इंटरव्यू शुरू होंगे। इंटरव्यू के लिए कई जरूरी प्रपत्र भी अभ्यर्थियों को अपने साथ लाने होंगे। इनमें दो सभ्रांत व्यक्तियों से चरित्र प्रमाण पत्र भी लेना है। हालांकि, आयोग ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि सभ्रांत व्यक्ति किसे माना जाए।
अभ्यर्थी जानना चाहते हैं कि क्या किसी गजटेड अफसर से प्राप्त चरित्र प्रमाण पत्र ही मान्य होगा या फिर गांव, मोहल्ले में रहने वाले किसी भी सभ्रांत व्यक्ति से लिया गया प्रमाण पत्र मान्य होगा। अभ्यर्थियों ने आयोग से मांग की है कि सभ्रांत व्यक्ति की परिभाषा स्पष्ट की जाए, ताकि गलत चरित्र प्रमाण पत्र न बने।
विज्ञापन
वहीं, आयोग ने हिंदी के अभ्यर्थियों के लिए तो रोल नंबर वार इंटरव्यू का कार्यक्रम जारी किया है, लेकिन बाकी विषयों के इंटरव्यू के कार्यक्रम में सिर्फ यह उल्लेख किया है कि किस दिन कितने अभ्यर्थियों के साक्षात्कार होने हैं। आयोग ने अब तक अन्य विषयों के प्रवेश पत्र भी जारी नहीं किए हैं। ऐसे में अभ्यर्थियों को यह मालूम नहीं चल पा रहा है कि उनका इंटरव्यू किस दिन होगा। अभ्यर्थियों ने आयोग से यह मांग भी की है कि रोल नंबर वार इंटरव्यू का कार्यक्रम जारी किया जाए, ताकि दूसरे जिलों या राज्यों में रहने वाले अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए समय से आयोग में पहुंच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन