{"_id":"6205126d3f5e4b546e1c31b9","slug":"allahabad1644499565","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृष्ण की नगरी द्वारिका तक अब होगा इलेक्ट्रिक इंजन लगी ट्रेनों का संचालन","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
कृष्ण की नगरी द्वारिका तक अब होगा इलेक्ट्रिक इंजन लगी ट्रेनों का संचालन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज। गुजरात स्थित भगवान श्री कृष्ण की नगरी द्वारका तक अब इलेक्ट्रिक इंजन लगी ट्रेनों का संचालन होगा। केंद्रीय रेल विद्युतीकरण संगठन ( कोर) प्रयागराज में गुजरात के राजकोट मंडल स्थित भाटिया- ओखा खंड केरल विद्युतीकरण का कार्य पूरा कर लिया है। 70 किलोमीटर लंबे इस रेलमार्ग के विद्युतीकरण का मुख्य संरक्षा आयुक्त ने निरीक्षण भी कर लिया है। उम्मीद है कि इस रूट पर जल्द ही इलेक्ट्रिक इंजन लगी ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
कोर प्रयागराज ने इस रूट के साथ ही दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल में आने वाले भंजपुर-बांगरीपोसी (33.98 रूट किलोमीटर) खंड का भी विद्युतीकरण पूरा कर लिया है। भंजपुर-बांगरीपोसी खंड के विद्युतीकृत होने से खड़गपुर मंडल का रेल मार्ग पूरी तरह विद्युतीकृत हो गया। इसके साथ ही दक्षिण पूर्व रेलवे के सभी ब्रॉड गेज रेल मार्ग का अब शत प्रतिशत विद्युतीकरण हो गया है। इन दोनों ही रेल मार्गों के विद्युतीकरण के कार्य पूर्ण होने पर कोर के महाप्रबंधक यशपाल सिंह ने अफसरों और कर्मचारियों को बधाई दी है। बताया जा रहा है कि भाटिया-ओखा रेल मार्ग के विद्युतीकृत होने से राजकोट से ओखा होते हुए द्वारिका के बीच अब बिना इंजन बदले इलेक्ट्रिक इंजन से रेल गड़िया दौड़ सकेंगी। इससे ईंधन की निर्भरता कम होने से हर साल करीब 100 करोड़ रुपये की बचत का अनुमान है। खास बात यह है कि द्वारिका हिंदुओं के चार प्रमुख धामों में से एक है। इस रेल मार्ग के विद्युतीकरण होने के बाद आने वाले समय में रेलवे द्वारा इस रूट पर ट्रेनों की संख्या भी बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन