{"_id":"6204d08e29af305d643a6165","slug":"allahabad1644482702","type":"story","status":"publish","title_hn":"allahabad University : इलाहाबाद विश्वविद्यालय में ऑनलाइन परीक्षाओं पर अगले हफ्ते होगा निर्णय","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
allahabad University : इलाहाबाद विश्वविद्यालय में ऑनलाइन परीक्षाओं पर अगले हफ्ते होगा निर्णय
Thu, 10 Feb 2022 07:46 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 07:46 PM IST
सार
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में परीक्षाएं कब कराई जाएंगी, इस पर अगले हफ्ते निर्णय लिया जाएगा। छात्र मांग कर रहे हैं कि परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में ही कराई जाएं, क्योंकि अभी तक कक्षाएं भी ऑनलाइन मोड में ही संचालित की जा रही थीं।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में परीक्षाएं कब कराई जाएंगी, इस पर अगले हफ्ते निर्णय लिया जाएगा। छात्र मांग कर रहे हैं कि परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में ही कराई जाएं, क्योंकि अभी तक कक्षाएं भी ऑनलाइन मोड में ही संचालित की जा रही थीं।
विज्ञापन
इस पर भी विश्वविद्यालय की परीक्षा समिति निर्णय लेगी। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में फरवरी में विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं प्रस्तावित हैं, लेकिन परीक्षा का कार्यक्रम अभी तक जारी नहीं किया गया है और न ही यह स्पष्ट हुआ है कि परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में होंगी या ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी। परीक्षाओं के आयोजन को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
वार्षिक परीक्षा पर भी अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया जा सका है। इस मुद्दे पर विश्वविद्यालय के छात्रों ने बृहस्पतिवार को परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने मांग की है कि परीक्षाओं का कार्यक्रम शीघ्र घोषित किया जाए और परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में ही आयोजित कराई जाएं। छात्रों को आश्वस्त किया गया है कि अगले सप्ताह परीक्षा पर कोई न कोई निर्णय ले लिया जाएगा।
विज्ञापन