फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   नाइट कर्फ्यू खत्म होने के साथ शादियों में मेहमानों की संख्या से हटे प्रतिबंध

नाइट कर्फ्यू खत्म होने के साथ शादियों में मेहमानों की संख्या से हटे प्रतिबंध

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 07:02 PM IST
विज्ञापन
0 कैट ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजा पत्र, कहा जल्द से जल्द सरकार ले फैसला
विज्ञापन
प्रयागराज। कोरोना संक्रमण के केस कम होने केबाद कैट की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा गया है। पत्र केमाध्यम से प्रदेश में लगे नाइट कफ्र्यू को खत्म करने एवं शादियों में मेहमानों की संख्या पर लगाए गए प्रतिबंध को हटाने की मांग की गई है।
कन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की ओर से भेजे गए पत्र मेंं कहा गया है पिछले कई दिनों से कोरोना का संक्रमण लगातार कम हो रहा है। ऐसे में सरकार को चाहिए कि वह रात्रिकालीन कफ्र्यू हटाने के साथ ही शादियों में मेहमानों की संख्या में लगाए गए प्रतिबंध को जल्द से जल्द हटा दे। कैट प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गोयल ने कहा कि छह फरवरी 22 को कोरोना के घटते संक्रमण को देखते हुए चुनाव आयोग द्वारा रैलियों पर लगे प्रतिबंध को हटा लिया है। ऐसे स्थिति में अब इन प्रतिबंधों का औचित्य नहीं रह जाता है। प्रदेश में गेस्ट हाउस, माली, सजावट, साफ-सफाई वाले , बैण्ड-बाजा, मजदूर, बिजली, वेटर आदि समेत लाखों लोगों की रोजी रोटी सहालग से जुडी है। इनमें से कुछ को रोजी-रोटी के लिए केवल सहालग का इंतजार रहता है। इनके अतिरिक्त कपड़ा, किराना, सजावटी सामान, ज्वेलरी, जूते आदि के व्यापारियों को भी सहालग का इंतजार रहता है। प्रदेश चेयरमैन संजय गुप्ता का कहना है कि अगर चुनाव की रैली हो सकती है तो वैवाहिक आयोजन क्यों नहीं हो सकते। जबकि रैली से जयादा सावधानी तो आजकल वैवाहिक आयोजनों में रखी जाने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed