{"_id":"62037c43a4cbc176c94515aa","slug":"allahabad1644395586","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सपा विधायक के समर्थकों ने निकाला जुलूस, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
पूर्व सपा विधायक के समर्थकों ने निकाला जुलूस, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज। सपा के पूर्व विधायक परवेज अहमद टंकी के समर्थकों पर आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज हुआ है। आरोप है कि विधायक के समर्थकों ने बिना अनुमति जुलूस निकाला। करेली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
मुकदमा करेली थाने के एसआई गिरीश चंद्र राय की तहरीर पर दर्ज किया गया है। जिसमें बताया गया है कि 5 फरवरी को पुलिस गश्त पर थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने पूर्व विधायक परवेज अहमद टंकी को टिकट ना मिलने पर विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया। नारेबाजी की और जुलूस निकाला। इनमें मोहम्मद नईम, शफील, नदीम अली, सलमान सिद्दीकी, वसु, साहिल और 50 अज्ञात लोग शामिल हैं। जुलूस बिना अनुमति के निकाला गया और उनका यह कृत्य धारा 144 का उल्लंघन है। करेली पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन