फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   बसें न मिलने से सिविल लाइंस बस स्टेशन पर भडक़े यात्री, रोडवेज को लगानी पड़ी सिटी बसेंं

बसें न मिलने से सिविल लाइंस बस स्टेशन पर भडक़े यात्री, रोडवेज को लगानी पड़ी सिटी बसेंं

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 05:09 PM IST
विज्ञापन
0 चुनाव ड्यूटी पर चली गईं 185 बसें, फैजाबाद और गोरखपुर रूट पर रहा संकट
विज्ञापन
प्रयागराज। चुनाव ड्यूटी में प्रयागराज रीजन की 185 बसों को भेज दिए जाने की वजह से रविवार को सिविल लाइंस बस स्टेशन पर यात्रियों को खासी परेशानी हुई। इस दौरान सिविल लाइंस और जीरोरोड बस स्टेशन पर बसों के इंतजार में यात्रियों को घंटोंं इंतजार करना पड़ा। बसें न मिलने से हताश यात्रियों ने खूब शोर शराबा भी किया। अफसरों को जानकारी मिली तो क्षेत्रीय प्रबंधक सिविल लाइंस बस स्टेशन पहुंचे। इस दौरान कुछ सिटी बसें प्रयागराज से तमाम स्थानों केलिए चलाई गईं।
बसंत पंचमी स्नान केबाद काफी संख्या में लोग शनिवार को अपने गंतव्य के लिए नहीं गए। इस वजह से रविवार ककी सुबह से ही सिविल लाइंस और जीरोरोड बस स्टेशन पर लोगों की भीड़ जमा होनी शुरू हो गई। सुबह के समय लोगों को बस उपलब्ध हो गई, लेकिन 11 बजते-बजते बस स्टेशन पर गिनती भर की ही बसें रह गईं। इस दौरान लखनऊ, गोरखपुर, फैजाबाद की बसें न मिलने से यात्री परेशान हो गए। दिन में दो बजे के आसपास बस स्टेशन के नवाब युसूफ रोड छोर पर एक भी बस न होने से यात्री भडक़ गए। पूछताछ कार्यालय पर फैजाबाद, लखनऊ रूट की बसों के बारे में कोई जानकारी न मिलने से नाराज यात्रियों की वहां तैनात रोडवेज कर्मी से खूब बहस हुई। यहां यात्रियों ने खूब शोर शराबा भी किया। जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन अफसरों के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में वर्कशॉप से कुछ सिटी बसों को वहां मंगाया गया। हालांकि इन बसों से भी यात्रियों को कुछ खास राहत नहीं मिल सकी। शाम तक बस स्टेशन पर बसों की कमी बनी रही। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि चुनाव ड्यूटी में रीजन की 185 बसें भेज दिए जाने की वजह से ही समस्या आई। कहा कि कम भीड़ वाले रूट की कुछ बसें अब फैजाबाद, गोरखपुर, लखनऊ आदि रूट पर लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed