{"_id":"61fd102fc05a8666295339e8","slug":"allahabad1643974703","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदलकर बुजुर्ग के खाते से 65 हजार उड़ाए","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
एटीएम कार्ड बदलकर बुजुर्ग के खाते से 65 हजार उड़ाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज। दारागंज में एटीएम से रुपए निकालने गए बुजुर्ग रामाशंकर तिवारी को ठगी करने वाले युवक ने 65 हजार का चूना लगा दिया। उनका एटीएम कार्ड बदल दिया और फिर खाते से रकम तो उड़ाई ही, 20 हजार की ऑनलाइन शॉपिंग भी कर ली। दारागंज पुलिस अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर ठगी करने वाले की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
रामाशंकर तिवारी जंघई के रहने वाले हैं। वह किसी काम से शहर आए थे। इसी दौरान उन्हें रुपयों की जरूरत पड़ी तो वह दारागंज स्थित एटीएम केबिन में गए। इसी दौरान वहां खड़े युवक ने मदद का झांसा देकर उनका एटीएम कार्ड बदल दिया। कुछ देर बाद उनके खाते से 40 हजार रुपए निकाले जाने का मैसेज आया। वह कुछ समझ पाते, इससे पहले ही ₹20 हजार की ऑनलाइन शॉपिंग का भी मैसेज आ गया। उन्होंने कार्ड देखा तो पता चला कि यह उनका कार्ड नहीं था। जिसके बाद उन्होंने थाने में पहुंचकर लिखित शिकायत की। दारागंज पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी की तस्वीर कैद है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन