फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   इलाहाबाद विश्वविद्यालय खुलने के बाद परीक्षाओं पर होगा निर्णय

इलाहाबाद विश्वविद्यालय खुलने के बाद परीक्षाओं पर होगा निर्णय

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 02:33 PM IST
विज्ञापन
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय और इसके संघटक महाविद्यालयों में आगामी सेमेस्टर एवं वार्षिक परीक्षाओं को लेकर स्थिति अभी तक स्पष्ट नहीं की जा सकी है। छात्र परीक्षाओं को लेकर ऊहापोह की स्थिति में और विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग कर रहें हैं कि परीक्षा तिथि तत्काल घोषित की जाए। विश्वविद्यालय दो फरवरी से खुलने जा रहा है। विश्वविद्यालय खुलने के बाद आगामी परीक्षाओं को लेकर कोई निर्णय लिया जाएगा
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं फरवरी माह में प्रस्तावित हैं, लेकिन कोविड के कारण विश्वविद्यालय 10 जनवरी से लगातार बंद चल रहा है। ऐसे में फरवरी में परीक्षाओं का आयोजन मुश्किल होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन अब तक यह भी तय नहीं कर सका है कि परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में होंगी या ऑफलाइन मोड में। वहीं छात्र मांग कर रहे हैं कि जब कक्षाओं का संचालन ऑनलाइन मोड में किया गया तो परीक्षाएं भी ऑनलाइन मोड में ही आयोजित की जानी चाहिए। छात्र नेताओं ने परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में ज्ञापन देकर मांग की है कि परीक्षाओं की तिथि शीघ्र घोषित की जाए। दूसरी ओर पीजी प्रथम सेमेस्टर और स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हो सकी है। ऐसे में प्रथम वर्ष और प्रथम सेमेस्टर की कक्षाएं भी अब तक शुरू नहीं हुईं हैं। इन परिस्थितियों में प्रथम वर्ष और प्रथम सेमेस्टर की आगामी परीक्षाएं भी प्रभावित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed