{"_id":"61f3f4646d0b760f3f67d560","slug":"allahabad1643377763","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार एसोसिएशन अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
बार एसोसिएशन अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। फिजिकल सुनवाई की मांग को लेकर क्रमिक धरना प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं के एक गुट ने हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर आपात कालीन बैठक बुलाने की मांग की है। इसके साथ ही चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांग न पूरी हुई तो वे आमरण अनशन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
अधिवक्ताओं ने कहा है कि वर्चुअल सुनवाई होने से अधिवक्ताओं के समक्ष कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में अध्यक्ष को कई बार अवगत कराया गया है लेकिन उनकी ओर से को विचार नही किया गया है। इससे अधिवक्ताओं में रोष है। कोर्ट की कार्यप्रणाली से उनके सामने कई तरह का संकट उत्पन्न हो रहा है। इएलिये आपात बैठक बुलाकर उनकी समस्याओं का निस्तारण करें।
विज्ञापन