फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ट्रेड यूनियनों की हड़ताल 23-24 फरवरी को, कन्वेंशन आज

ट्रेड यूनियनों की हड़ताल 23-24 फरवरी को, कन्वेंशन आज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 07:18 PM IST
विज्ञापन
*ट्रेड यूनियनों की हड़ताल 23-24 फरवरी को, कन्वेंशन आज
विज्ञापन
0 श्रम कानून, बिजली संशोधन बिल समेत कई प्रस्तावों का है विरोध, पूर्व सांसद तपन सेन करेंगे संबोधित प्रयागराज. ट्रेड यूनियनों की ओर से 23 और 24 फरवरी को अखिल भारतीय हड़ताल की घोषणा की गई है. इसके समर्थन में शनिवार को जन कन्वेंशन प्रस्तावित है, जिसे सीटू के महासचिव पूर्व सांसद तपन सेन समेत कई वरिष्ठ वामपंथी नेता संबोधित करेंगे. शुक्रवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया.
10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों, राज्य और केंद्र सरकार के महासंघों एवं बैंक तथा बीमा यूनियनों के आह्वान पर 23 फरवरी से दो दिनी हड़ताल की घोषणा की गई है. हड़ताल चार श्रम संहिताओं, बिजली संशोधन कानून 2021, महंगाई, निजीकरण आदि मुद्दों को लेकर है. इसी क्रम में शनिवार को प्रस्तावित कन्वेंशन को सफल बनाने के लिए प्रस्तावित ट्रेड यूनियन के नेताओं की ओर से जनसंपर्क अभियान चलाया गया और पर्चे बांटे गए. बैठक में कन्वेंशन और तैयारी पर चर्चा हुई. बैठक में देवेंद्र प्रताप सिंह,रामसागर, अविनाश कुमार मिश्रा,डॉ.कमल, सुभाष चंद्र पांडेय, नसीम अंसारी आदि मौजूद रहे.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed