{"_id":"61ee9e224cda1218b52864b7","slug":"allahabad1643028002","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूरव्यवस्था का शिकार हुआ मेला","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
दूरव्यवस्था का शिकार हुआ मेला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूरव्यवस्था का शिकार हुआ मेला
विज्ञापन
० सपा नेता राज्यसभा सदस्य रेवती रमण सिंह ने बजट में कटौती का लगाया आरोप, कहा मेला छोड़ रहे कल्पवासी
प्रयागराज। सपा के वरिष्ठ नेता राज्यसभा सदस्य रेवती रमण सिंह ने माघ मेला में अव्यवस्था का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि माघ मेला के बजट में भी कटौती की गई है और हर तरफ अव्यवस्था की वजह से कल्पवासी मेला छोड़ने लगे हैं।
सोमवार को गुड्डू मिश्रा द्वारा संचालित दाल भात शिविर में पहुंचे रेती रमन सिंह ने मेरा क्षेत्र का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कल्प वासियों तथा श्रद्धालुओं से मुलाकात की। सपा नेता का कहना है कि कल्प वासियों ने मेला क्षेत्र में हर तरफ अव्यवस्था की बात कही। इस बाबत उन्होंने मंडला आयुक्त मेला अधिकारी और डीएम से अलग-अलग बात की लेकिन कहीं से भी संतोषजनक जवाब नहीं मिला। सपा नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कथनी और करनी में स्पष्ट अंतर दिखाई दे रहा है। उनका कहना है कि ₹590000000 खर्च होने के बावजूद कल्प वासियों का इस तरह से बीच मेला के दौरान जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। सपा के जिला उपाध्यक्ष विनय कुशवाहा ने भी मेला में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उनका कहना है कि मेला में 14 पीसीएस समेत 300 कर्मचारी लगाए गए हैं। इसके बावजूद व्यवस्था पटरी से उतरी हुई है।
विज्ञापन