फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   नशे में धुत कारसवारों का तांडव, पांच को मारी टक्कर

नशे में धुत कारसवारों का तांडव, पांच को मारी टक्कर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 06:09 PM IST
विज्ञापन
प्रयागराज। कर्नलगंज थाना क्षेत्र में नशे में धुत कार सवारों ने जमकर तांडव मचाया। बेकाबू रफ्तार से कार दौड़ाकर पांच लोगों को टक्कर मार दी जिससे सभी जख्मी हो गए। इन सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
घायलों में अमन कुमार निवासी दारागंज, शशांक निवासी गोविंदपुर, आयुष यादव निवासी छोटा बघाड़ा शामिल है। इसके अलावा दो अन्य लोग भी कार की टक्कर से जख्मी हुए हैं जिनका नाम अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस के मुताबिक, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रात 10 बजे के करीब एक वैगन आर कार बेकाबू रफ्तार से दारागंज की ओर से आई और सामने से अलग-अलग वाहनों पर सवार होकर आ रहे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना से चीख-पुकार मच गई। जिसके बाद आसपास के लोगों ने घेरकर कार चालक और उसके साथी को पकड़ लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों नशे में धुत थे और गाड़ी में शराब की बोतलें भी रखे हुए थे। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और घायलों को अस्पताल भिजवाया। इसके साथ ही दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया और कार को भी कब्जे में लेकर थाने ले आई। कर्नलगंज सीओ अजीत सिंह चौहान का कहना है कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed