फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   इलाहाबाद विश्वविद्यालय में स्पोर्ट्स कोटा से प्रवेश के लिए इंटरव्यू 27 जनवरी से

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में स्पोर्ट्स कोटा से प्रवेश के लिए इंटरव्यू 27 जनवरी से

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 06:09 PM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में स्पोर्ट्स कोटा से प्रवेश के लिए इंटरव्यू 27 जनवरी से
विज्ञापन
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में स्पोर्ट्स कोटा से प्रवेश की प्रक्रिया 27, 28 एवं 29 जुलाई को आयोजित की जाएगी। विश्वविद्यालय के प्रवेश प्रकोष्ठ ने कार्यक्रम जारी कर दिया है और पाठ्यक्रमवार अलग-अलग तिथियों में अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया है।
बीकॉम और बैचलर ऑफ फाइन आर्ट (बीएफए) में स्पोर्ट्स कोटा से प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को 27 जनवरी को सुबह 10:00 से दोपहर 2:00 के बीच विश्वविद्यालय के प्रवेश भवन में रिपोर्ट करने को कहा गया है। अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए आवश्यक शैक्षिक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना है। वहीं, बीएससी और बैचलर ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट (बीपीए) में स्पोर्ट्स कोटा से प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए 28 जनवरी को सुबह 10:00 से अपराहन 2:00 बजे के बीच अपने शैक्षिक अभिलेखों के साथ प्रवेश भवन में संपर्क करने के लिए कहा गया है। इसके अलावा बीए में प्रवेश के लिए स्पोर्ट्स कोटा से आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को 29 जनवरी को प्रवेश भवन बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed