{"_id":"61ed22906874a079c01d4404","slug":"allahabad1642930832","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली समेत चार उड़ान निरस्त, पुणे और बंगलुरू फ्लाइट लेट","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
दिल्ली समेत चार उड़ान निरस्त, पुणे और बंगलुरू फ्लाइट लेट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज। प्रयागराज एयरपोर्ट आने एवं यहां से जाने वाले विमानों के निरस्त होने का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। रविवार को निजी विमानन कंपनी इंडिगो की प्रयागराज-भुवनेश्वर, प्रयागराज-रायपुर, प्रयागराज-इंदौर और प्रयागराज-दिल्ली उड़ान दोनों ओर से निरस्त हुई। विमान निरस्त होने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन
पिछले कुछ दिन से प्रयागराज एयरपोर्ट में हर रोज विमान निरस्त हो रहे हैं। रविवार को यहां आठ विमान की आवाजाही निरस्त रही। इसके अलावा प्रयागराज-पुणे विमान सुबह 11.30 की जगह दिन में एक बजे, प्रयागराज-बंगलुरू 3.45 की जगह 4.15 बजे एवं प्रयागराज-देहरादून उड़ान 12.25 की जगह 12.40 बजे यहां से रवाना हुई। अन्य सभी फ्लाइट समय पर रही। वहीं दूसरी ओर प्रयागराज जंक् शन पर आने वाली कुछ ट्रेनें यहां विलंब से पहुंची। महानंदा एक्सप्रेस पांच घंटे, लोकमान्य तिलक-कानपुर सेंट्रल तीन घंटे, बनारस-लोकमान्य तिलक एक घंटा तक लेट रही। इसकेअलावा कई अन्य ट्रेनों की लेट लतीफी एक घंटे तक रही।
विज्ञापन