फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   मजबूत होगी मकान की नींव, प्रशिक्षित मजदूर करेंगे काम

मजबूत होगी मकान की नींव, प्रशिक्षित मजदूर करेंगे काम

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 02:51 PM IST
विज्ञापन
मजबूत होगी मकान की नींव, प्रशिक्षित मजदूर करेंगे काम
विज्ञापन
0 श्रम विभागों की ओर से किए जाएंगे प्रशिक्षित, पहले चरण में एक हजार को मिलेगा लाभ प्रयागराज। मजदूरों की अज्ञानता की वजह से अब आपके मकान की नींव कमजोर नहीं होगी। आने वाले दिनों में प्रशिक्षित मिस्त्री और मजदूर उपलब्ध होंगे। श्रम विभाग की ओर इसके लिए पहल की गई है। पहले चरण में एक हजार मजदूरों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
श्रम विभाग के पोर्टल पर जिले में 22 लाख से अधिक ने पंजीकरण कराया है। इनमें से करीब तीन मजदूर ईंट उद्योग एवं भवन निर्माण के कार्य से जुड़े हैं। अब इन्हें प्रशिक्षित करने की योजना बनाई गई है। प्रशिक्षण 30-30 श्रमिकों का समूह बनाकर दिया जाएगा। पहले चरण में प्रशिक्षित होने वाले 300 श्रमिकों का चयन किया जा चुका है लेकिन आचार संहिता लागू हो गई। ऐसे में अब चुनाव बाद प्रशिक्षण दिया जाएगा। उप श्रमायुक्त राकेश द्विवेदी का कहना है कि इससे निर्माण कार्य से जुड़े श्रमिकों के साथ मकान बनवाने वालों को भी लाभ मिलेगा। इससे मकान तथा अन्य निर्माण तो मजबूत बनेंगे ही, सामग्री भी बर्बाद नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed