{"_id":"61e809b299cc8927c0464339","slug":"allahabad1642596786","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : न्यू पेंशन स्कीम समेत कई मांगों के डीआरएम ऑफिस में चस्पा कर दिए पोस्टर","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
प्रयागराज : न्यू पेंशन स्कीम समेत कई मांगों के डीआरएम ऑफिस में चस्पा कर दिए पोस्टर
Wed, 19 Jan 2022 06:23 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 06:23 PM IST
सार
नार्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन की ओर से चस्पा किए गए पोस्टर के माध्यम से डीजल रनिंग कर्मचारियों का वरीयता क्रम निर्धारित होने के उपरान्त ही विद्युत ट्रेन का संचालन करवाने की मांग की गई।
विज्ञापन
Prayagraj News : डीआरएम कार्यालय।
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
न्यू पेंशन स्कीम वापस कर पुरानी पेंशन बहाल करने समेत 40 सूत्रीय मांगों को लेकर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में रेलकर्मियों ने बुधवार को जगह-जगह पोस्टर चस्पा दिए। इन पोस्टरों के माध्यम से रेलकर्मियोंं ने सहायक लोकों पॉयलटों से मालगाडिय़ों में बतौर गार्ड का काम लिए जाने का भी विरोध किया। भोजनावकाश के दौरान काली पट्टïी बांधे रेलकर्मियों ने नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
नार्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन की ओर से चस्पा किए गए पोस्टर के माध्यम से डीजल रनिंग कर्मचारियों का वरीयता क्रम निर्धारित होने के उपरान्त ही विद्युत ट्रेन का संचालन करवाने की मांग की गई। यूनियन के शाखा मंत्री नागें्रद बहादुर सिंह ने कहा कि रनिंग कर्मचारियों के लिए हाई पावर कमेटी की अनुशंसाओं के अनुरूप 9 व 11 घण्टे की ड्यूटी का नियम लागू किया जाय।
विज्ञापन
इसके अलावा रनिंग रूम और रेस्ट हाउस में समुचित सुविधाएं मुहैया करवाने तथा चुनार रनिंग रूम में बेड की संख्या बढ़ाने की मांग रेल प्रशासन से की गई है। उन्होंने बताया कि यूनियन ने रात्रि ड्यूटी भत्ता हेतु 43600 की सीमा समाप्त कर रात्रि ड्यूटी में काम करने वाले सभी कर्मचारियों को रात्रि ड्यूटी दिए जाने की भी मांग की है।
विज्ञापन
इसके अलावा सेवारत व सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मैनुअली पास/पीटीओ दिलाए जाने, लोको रनिंग कर्मचारियों के ओवर टाइम के भत्ते का भुगतान सुनिश्चित करने, गार्ड कोटि के रिक्त पड़े 56 फीसदी पदों को अविलंब भरे जाने एवं जर्जर रेल आवास में सुधार किए जाने की मांग की गई। इस दौरान यूनियन नेताओं ने डीआरएम ऑफिस के तमाम विभागों में जनसंपर्क भी किया। बताया गया कि यूनियन का प्रदर्शन अभी जारी रहेगा।