{"_id":"61e52bbffe246f14a55ec38e","slug":"allahabad1642408895","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब दूध-बीज-खाद प्रस्तावित बिल का होगा विरोध","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
अब दूध-बीज-खाद प्रस्तावित बिल का होगा विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब दूध-बीज-खाद प्रस्तावित बिल का होगा विरोध
विज्ञापन
0 संगम की रेती से भाकियू नेता राकेश टिकैत ने की आंदोलन की घोषणा
0 कार्यकारिणी की बैठक में आगामी छह महीने के आंदोलन पर हुई चर्चा
0 आज की बैठक में पारित होंगे प्रस्ताव, संगठन के विस्तार आदि पर भी चर्चा
प्रयागराज। किसानों का आंदोलन अभी थमता नहीं दिख रहा। अब उन्होंने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) और धान खरीद सुनिश्चित करने के साथ बिजली, दूध, बीज, खाद पर प्रस्तावित बिल आदि मुद्दों को लेकर राष्टï्रव्यापी आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की ओर से माघ मेला क्षेत्र में आयोजित सम्मेलन के दूसरे दिन सोमवार को हुई राष्टï्रीय कार्यकारिणी की बैठक में इन मुद्दों को लेकर आगामी छह महीने में होने वाले आंदोलनों पर चर्चा हुई। मंगलवार को भी कार्यकारिणी की बैठक होगी, जिसमें आंदोलन के स्वरूप, तारीखें समेत अन्य कई प्रस्ताव पारित किए जाएंगे।
भाकियू के सम्मेलन में शामिल होने के लिए रविवार को ही राकेश टिकैत माघ मेला में लगे शिविर पहुंच गए थे। पहले दिन उन्होंने स्पष्टï कर दिया था कि यूनियन विधानसभा चुनाव में किसी का समर्थन नहीं करेगी और न ही विरोध लेकिन चुनाव बाद एक बार फिर किसानों के मु्द्दों पर बड़ा आंदोलन होगा। इसी क्रम में सोमवार को राष्टï्रीय कार्यकारिणी की बैठक में किसानों के मुद्दों पर चर्चा हुई। इसमें एमएसपी का मुद्दा तो प्रमुख रहा ही, धान खरीद नहीं होने की समस्या भी किसानों ने उठाई। राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार बिजली संसोधन के अलावा खाद, बीज, दूध पर भी बिल लाने जा रही है। इसका विरोध किया जाएगा। इसे लेकर आंदोलन के स्वरूप, तारीखों आदि पर भी चर्चा हुई। बैठक में संगठन के विस्तार पर भी चर्चा हुई।
000
कोविड की वजह से महापंचायत नहीं
0 भाकियू के सम्मेलन में आखिरी दिन हर वर्ष महापंचायत का आयोजन होता रहा है। इसके लिए मंच भी सजता रहा तथा वरिष्ठï नेता किसानों को संबोधित करते थे। महापंचायत में ही बैठकों में हुए निर्णयों की बाबत प्रस्ताव पारित होते रहे हैं लेकिन इस बार महापंचायता का आयोजन नहीं होगा। कोविड संक्रमण के खतरे को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इसके बजाय मंगलवार को राष्टï्रीय कार्यकारिणी की बैठक का निर्णय लिया गया है जिसमें सभी बिंदुओं पर चर्चा के साथ प्रस्ताव पारित किए जाएंगे।
विज्ञापन
000
22 को लखीमपुर खीरी जाएंगे टिकैत
0 भाकियू नेता राकेश टिकैत 22, 23 और 24 जनवरी को लखीमपुर खीरी में होंगे। इस दौरान वह आंदोलन के दौरान मृत किसानों के परिजनों तथा घायल किसानों से वार्ता करेंगे। जेल में बंद किसानों से भी मिलेंगे तथा उनकी स्थिति के बारे में जानेंगे। साथ ही वह प्रशासनिक अधिकारियों से भी मिलकर आरोपी भाजपा नेता अजय मिश्र टेनी की गिरफ्तारी समेत अन्य मांगों को पूरा करवाने के लिए दबाव बनाएंगे। राकेश टिकैत पीडि़त परिवारों, जेल में बंद किसानों तथा अफसरों से वार्ता की बाबत तैयार रिपोर्ट संयुक्त किसान मोर्चा को सौंपेंगे। मोर्चा की बैठक में आगे की रणनीति पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन