फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   एपीएस भर्ती पर फिर विवाद, स्थायीकरण रोकने की मांग

एपीएस भर्ती पर फिर विवाद, स्थायीकरण रोकने की मांग

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 03:55 PM IST
विज्ञापन
एपीएस भर्ती पर फिर विवाद, स्थायीकरण रोकने की मांग
विज्ञापन
प्रयागराज। अपर निजी सचिव (एपीएस) भर्ती 2010 फिर विवादों के घेरे में है। इस भर्ती में हुए घोटाले के मामले में सीबीआई की ओर से एफआईआर दर्ज किए जाने के बावजूद नियुक्ति पा चुके अभ्यर्थियों के स्थायीकरण की प्रक्रिया फिर शुरू की जा रही है। प्रतियोगी छात्रों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है और शासन से मांग की है कि स्थायीकरण की प्रक्रिया को शीघ्र रोक दिया जाए।
सीबीआई ने एपीएस भर्ती 2010 की जांच के लिए प्रदेश सरकार से विशेष अनुमति ली थी। जांच में यह सामने आया था कि तमाम अभ्यर्थियों को मनमाने तरीके से अंक देकर चयनित कर लिया गया और इसके बाद उन्हें सचिवालय में नियुक्ति दे दी गई। हालांकि सीबीआई जांच शुरू होने के बाद नियुक्त अभ्यर्थियों के स्थायीकरण की प्रक्रिया रोक दी गई थी। प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के अध्यक्ष अवनीश पांडे का कहना है कि शासन स्तर पर बैठक कर स्थायीकरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। उनका आरोप है कि सचिवालय के कुछ अफसर तथ्यों को छिपाकर इस प्रक्रिया को आगे बढ़ा रहे हैं। अवनीश ने मुख्य सचिव से मांग की है की सीबीआई की कार्रवाई पूरी होने तक स्थायीकरण की प्रक्रिया को रोक कर रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed