फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Railways: Electrification of Prayagraj-Lucknow route completed, Shatabdi will start soon

रेलवे : प्रयागराज-लखनऊ रूट का पूरा हुआ विद्युतीकरण, जल्द शुरू होगी शताब्दी

Mon, 10 Jan 2022 05:24 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Mon, 10 Jan 2022 05:24 PM IST
सार

रेल राज्यमंत्री रहे मनोज सिन्हा ने प्रयागराज जंक् शन पर आयोजित एक कार्यक्रम में एलान किया था कि प्रयागराज-लखनऊ रेलखंड का विद्युतीकरण होने के बाद शताब्दी एक्सप्रेस का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Railways: Electrification of Prayagraj-Lucknow route completed, Shatabdi will start soon
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

प्रयागराज से लखनऊ के बीच शताब्दी एक्सप्रेस का संचालन जल्द शुरू होने की आस बंध गई है। 202 किलोमीटर लंबे इस रूट के रेल विद्युतीकरण होने के बाद उत्तर रेलवे द्वारा रेलवे बोर्ड को भी शताब्दी चलाए जाने का प्रस्ताव भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि इसी वित्तीय वर्ष में शताब्दी एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो जाएगा। प्रयागराज से लखनऊ के लिए शताब्दी एक्सप्रेस चलाने की मांग लंबे समय से चल रही है।

विज्ञापन


रेल राज्यमंत्री रहे मनोज सिन्हा ने प्रयागराज जंक् शन पर आयोजित एक कार्यक्रम में एलान किया था कि प्रयागराज-लखनऊ रेलखंड का विद्युतीकरण होने के बाद शताब्दी एक्सप्रेस का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। अब इस रेलखंड का विद्युतीकरण हो चुका है। यह कार्य केंद्रीय रेल विद्युतीकरण संगठन ( कोर ) आरवीएनएल एवं अन्य संस्थानों ने पिछले वर्ष ही पूरा किया है।
विज्ञापन


इस संबंध में पिछले सप्ताह सांसद फूलपुर केशरी देवी पटेल के आवास पर नए वर्ष की शुभकामना देने पहुंचे जीएम एनसीआर प्रमोद कुमार ने लखनऊ शताब्दी को लेकर सवाल पूछा तो उन्हें बताया गया कि उत्तर रेलवे द्वारा यह प्रस्ताव बोर्ड को भेजा जा चुका है। उम्मीद है कि शताब्दी का संचालन जल्द शुरू होगा। सांसद केशरी देवी ने बताया कि शताब्दी का संचालन प्रयागराज संगम से होगा या फिर प्रयागराज जंक्शन से वह रेलवे बोर्ड ही लेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed