फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   दैनिक यात्रियों को राहत , कानपुर और दीनदयाल उपाध्याय के लिए आज से शुरू होगी मेमू

दैनिक यात्रियों को राहत : कानपुर और दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के लिए आज से शुरू होगी मेमू

Mon, 12 Apr 2021 08:45 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Mon, 12 Apr 2021 08:45 PM IST
सार

  • पिछले वर्ष 22 मार्च से बंद हुआ था दोनों ट्रेनों का संचालन
  • एक वर्ष के लंबे अंतराल के बाद शुरू होगी ट्रेन, अनारक्षित टिकट लेकर यात्री कर सकेंगे सफर

विज्ञापन
दैनिक यात्रियों को राहत , कानपुर और दीनदयाल उपाध्याय के लिए आज से शुरू होगी मेमू
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दैनिक यात्रियों के लिए राहत भरी खबर। एक वर्ष से ज्यादा अंतराल के बाद कानपुर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन ( डीडीयू) के लिए मेमू ट्रेन की शुरुआत होने जा रही है। मंगलवार 13 अप्रैल से सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन से कानपुर और दीनदयाल उपाध्याय मेमू की शुरुआत हो जाएगी। इस ट्रेन में अनारक्षित टिकट लेकर यात्री सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन


सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन से 12 कोच की गाड़ी संख्या 04181 का संचालन सुबह 6:10 बजे होगा जो सुबह 11:30 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंच जाएगी। बीच रास्ते इस ट्रेन का बमरौली ,मनौरी ,भरवारी ,सिराथू ,खागा समेत कुल 28 रेलवे स्टेशनों पर ठहराव रहेगा। वापसी में कानपुर से गाड़ी संख्या 04182 दिन में 2:50 पर चलेगी जो रात 8:45 बजे सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पहुंच जाएगी। इसी तरह सूबेदारगंज से गाड़ी संख्या 04194 का संचालन सुबह 7:05 पर डीडीयू के लिए होगा।
विज्ञापन


यह गाड़ी सुबह 7:20-7:30 बजे प्रयागराज जंक्शन एवं सुबह 11:55 बजे डीडीयू पहुंच जाएगी। सूबेदार गंज से डीडीयू तक भीरपुर, करछना, मेजा रोड , मांडा रोड समेत मेमो का कुल 19 स्टेशन पर ठहराव होगा। वापसी में गाड़ी संख्या 04193 डीडीयू से शाम 4:30 बजे चलेगी जो रात 8:45- 8:50 बजे प्रयागराज जंक्शन और रात 9:10 पर सूबेदारगंज पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed