फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ रेल कर्मियों ने मनाया ध्यानाकर्षण दिवस

कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ रेल कर्मियों ने मनाया ध्यानाकर्षण दिवस

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 03:38 PM IST
विज्ञापन
प्रयागराज। ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा के आवाहन पर रेल कर्मियों ने सोमवार को केंद्र सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ ध्यानाकर्षण दिवस मनाया। इस अवसर पर नॉर्दन रेलवे मेंस यूनियन के बैनर तले रेल कर्मियों ने प्रयाग जंक्शन के साथ ही फूलपुर, लालगोपालगंज, ऊंचाहार आदि रेलवे स्टेशनों पर जुलूस निकाला। कर्मचारियों ने अपनी तमाम मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। जुलूस एवं सभा का नेतृत्व शाखा मंत्री राजीव रतन शुक्ला ने किया। उनके नेतृत्व में रेल कर्मियों ने नारेबाजी भी की। इस दौरान न्यू पेंशन स्कीम को समाप्त कर पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने की मांग मुख्य रूप से दी गई । रेल कर्मियों ने कहा कि रेलवे का वह किसी भी हालत में निजी करण नहीं होने देंगे। प्रदर्शन के दौरान रेल कर्मियों ने डीए फ्रीज करने के मामले में भी नाराजगी जताई। इस अवसर पर बीबी सिंह, विजय मिश्रा, एसएस सिंह, पीके उपाध्याय, केवी यादव, सुनील दत्त कन्नौजिया, राजकुमार पाल, विनोद कुमार त्रिपाठी ,राकेश सिंह गुर्जर, रामकेश, बलराममीणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed