फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   रेलवे की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा आज से होगी शुरू

रेलवे की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा आज से होगी शुरू

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 03:04 PM IST
विज्ञापन
प्रयागराज। रेलवे भर्ती बोर्ड ( आरआरबी) द्वारा नॉन टेक्निकल पापुलर कैटेगरी ( एनटीपीसी) के विभिन्न पदों के लिए सोमवार से भर्ती परीक्षा शुरू होने जा रही है। स्टेशन ,क्लर्क गुड्स गार्ड समेत कई लोकप्रिय पदों में भर्ती को लेकर यह अब तक की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा बताई जा रही है। परीक्षा में रिकॉर्ड परीक्षार्थियों की संख्या को देखते हुए इसे कई चरणों में कराया जा रहा है। इसका पहला चरण सोमवार 28 दिसंबर से शुरू होगा जो 13 जनवरी 2021 तक चलेगा। आरआरबी प्रयागराज यह परीक्षा 3 राज्यों के 10 शहरों में आयोजित कराने जा रहा है।
विज्ञापन
देश भर में रेलवे के एक लाख से ज्यादा पदों पर नियुक्ति के लिए 1.25 करोड़ अभ्यर्थी एनटीपीसी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा के पहले चरण में देश भर में कुल 23 लाख अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। आरआरबी प्रयागराज की बात करें तो इसके अधीन 1.55 लाख अभ्यर्थी पहले चरण में परीक्षा देंगे। आरआरबी प्रयागराज ने परीक्षा संपन्न करवाने के लिए तीन राज्यों के दस शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए हैं। यह परीक्षार्थी कुल 4099 पदों के लिए अपनी किस्मत आजमाएंगे। प्रयागराज में सोमवार को आयोजित परीक्षा के लिए कुल 13 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा देने के लिए बाहर से आने वाले तमाम अभ्यर्थी रविवार को ही प्रयागराज पहुंच गए। कुछ परीक्षार्थी अपने परीक्षा केंद्र तक रविवार को ही पहुंच गए। हालांकि शहर के दूर दराज वाले इलाके में परीक्षा केंद्र बनाए जाने की वजह से अभ्यर्थियों को परेशानी भी हुई। आरआरबी प्रयागराज के चेयरमैन आरए जमाली ने बताया कि परीक्षा के लिए तीन राज्यों के दस शहर प्रयागराज, कानपुर, अलीगढ़, झांसी, ग्वालियर, आगरा, मथुरा, मुरादाबाद, रुडक़ी एवं देहरादून में 49 केंद्र बनाए हैं। परीक्षा दो पॉलियों में सुबह 10.30 से 12 एवं दिन में तीन बजे से शाम 4.30 बजे तक होगी। परीक्षार्थियों से परीक्षा शुरू होने के डेढ़ घंटे पहले परीक्षा केंद्र में पहुंचने को कहा गया है।
विज्ञापन
इन शहरों में बनाए गए हैं एनटीपीसी के परीक्षा केंद्र प्रयागराज 13 कानपुर 10 अलीगढ 1 झांसी 3 ग्वालियर 2 आगरा 8 मथुरा 2 मुरादाबाद 1 देहरादून 6 रुडक़ी 3 000000000000000000000000000000000 इन पदों के लिए होगी परीक्षा 0 जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, अकाउंट क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर टाइम कीपर, ट्रेन क्लर्क, कामर्शियल कम टिकट क्लर्क, ट्रैफिक असिस्टेंट, सीनियर कामर्शियल कम टिकट क्लर्क, सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, गुड्स गार्ड, स्टेशन मास्टर, कामर्शियल अप्रेटिंस आदि ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed