फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   आज से प्रयागराज और हमसफर नए समय पर

आज से प्रयागराज और हमसफर नए समय पर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 04:17 PM IST
विज्ञापन
प्रयागराज। प्रयागराज जंक्शन से नई दिल्ली जाने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस बुधवार 25 नवंबर से बदले हुए समय पर चलेगी। यह गाड़ी अब रात 9:30 की जगह रात 10:10 पर जंक्शन से रवाना होगी। इसी तरह प्रयागराज जंक्शन से नई दिल्ली जाने वाली हमसफर एक्सप्रेस जी रात 10:10 की जगह रात 10:30 बजे रवाना होगी।
विज्ञापन
नई दिल्ली जाने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस का दोनों ओर से समय रात 10:10 निर्धारित किया गया है। इस दौरान ट्रेनों अधिकतम 130 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से भी दौड़ेगी। अभी तक प्रयागराज 110 किलोमीटर की रफ्तार से ही दौड़ रही थी। ट्रेन भले ही पहले के मुकाबले 40 मिनट देरी से जाए लेकिन दिल्ली पहुंचने के समय में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पहले की तरह ही यह ट्रेन दिल्ली अपने पूर्व निर्धारित समय सुबह 7:00 बजे पहुंच जाएगी। प्रयागराज एक्सप्रेस के फतेहपुर ,कानपुर, अलीगढ़ और गाजियाबाद पहुंचने किस समय में भी बदलाव हुआ है। यह गाड़ी अप फतेहपुर रात 10:48 की जगह रात 11:16 कानपुर रात 12:15 की जगह रात 12:25 पर अलीगढ़ सुबह 4:26 की जगह 4:15 बजे एवं गाजियाबाद सुबह 6:13 की जगह 6:15 पर पहुंच जाएगी। प्रयागराज एक्सप्रेस के नाम बुधवार को एक और उपलब्धि जुड़ने जा रही है । यह देश की इकलौती 24 एलएचबी कोच वाली ट्रेन रहेगी जो अधिकतम 130 की रफ्तार से दौड़ेगी। ट्रेन के समय में बदलाव होने के अवसर पर जीएम एनसीआर राजीव चौधरी भी बुधवार की शाम प्रयागराज जंक्शन पहुंचेंगे। इस दौरान रेल कर्मियों को स्मृति चिन्ह भी दिए जाने की तैयारी है । उधर प्रयागराज से नई दिल्ली जाने वाली हमसफर एक्सप्रेस रात 10:30 बजे रवाना होकर कानपुर 12:35 एवं दिल्ली सुबह 6.10 पर पहुंच जाएगी। अभी या ट्रेन सुबह 6:15 बजे नई दिल्ली पहुंच रही थी। वापसी में नई दिल्ली से हमसफर एक्सप्रेस रात 10:30 बजे रवाना होकर सुबह 6:20 पर प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed