फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   80 फीसदी छोटे उद्योगों पर कोरोना की चोट, मांगा दोबारा कर्ज

80 फीसदी छोटे उद्योगों पर कोरोना की चोट, मांगा दोबारा कर्ज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 08:29 PM IST
विज्ञापन
80 फीसदी छोटे उद्योगों पर कोरोना की चोट, मांगा दोबारा कर्ज
विज्ञापन
0 नुकसान झेल रहे 10 हजार उद्यमियों को 250 करोड़ का दोबारा ऋण लेना पड़ा प्रयागराज। कोविड संक्रमण ने छोटे उद्योगों को 80 फीसदी तक चोट पहुंचाया है। इसका अनुमान इससे ही लगाया जा सकता है कि करीब 10 उद्यमियों ने 250 करोड़ रुपये का अतिरिक्त कर्ज लिया है। अब भी कई लाइन में हैं। जिले में करीब 12 हजार उद्यमी हैं, जिन्होंने लोन ले रखा है लेकिन कोविड की वजह से आज उनके सामने दोहरा संकट खड़ा है। लोन अदा करने के साथ अपना उद्योग बचाने की भी चुनौती से जूझ रहे हैं। अनलॉक में पाबंदिया धीरे-धीरे हटने लगी हैं लेकिन बाजार में पुरानी स्थिति अभी तक नहीं लौट पाई हैं। इसका असर छोटे और मझले उद्योगों पर ज्यादा पड़ा है। कई उद्योग तो बंद होने के कगार पर हैं। अब इसे बचाने के लिए ज्यादातर उद्यमियों ने दोबारा कर्ज लेना पड़ा। सहायक अग्रणी बैंक प्रबंधक बिलाल अहमद ने बताया कि 10 हजार उद्यमियों ने अतिरिक्त कर्ज लिया है। इनके अलावा भी कई उद्यमियों ने अतिरिक्त कर्ज के लिए आवेदन किए हैं। उनके लोन भी जल्द स्वीकृत हो जाएंगे।
विज्ञापन
000 20 फीसदी अतिरिक्त कर्ज देने का है प्रावधान 0 लाकडाउन के दौरान घाटे में चल रहे उद्योगों को बचाने के लिए बैंकों की ओर से पूर्व में लिए गए कर्ज का 20 प्रतिशत तक अतिरिक्त लोन देने की प्रावधान किया गया है। इसके तहत उद्यमियों को अतिरिक्त कर्ज के लिए कोई गारंटी नहीं देनी होगी। पुराने लोन के आधार पर ही लोन स्वीकृत हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
000 ‘करीब सभी कंपनियों में उत्पादन शुरू हो गया है। धीरे-धीरे हालात सुधर रहे हैं लेकिन अभी पहले जैसी स्थिति नहीं है। अभी 60 से 70 प्रतिशत तक उत्पादन शुरू हुआ है। नवरात्रि से इसमें सुधार की उम्मीद है।’
राजीव नैय्यर, नैनी इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed