फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   पुलिस भर्ती 2018 ओ बी सी अभ्यर्थियो ने आयु में मांगी पांच साल की छूट

पुलिस भर्ती 2018 ओ बी सी अभ्यर्थियो ने आयु में मांगी पांच साल की छूट

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 04:28 PM IST
विज्ञापन
प्रयागराज।
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 2018की पुलिस व पीएसी भर्ती में अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट देने की मांग मे दाखिल याचिका पर राज्य सरकार से जानकारी मांगी है। याचिका की सुनवाई पांच अक्टूबर को होगी।
यह आदेश न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल ने हरिहर प्रसाद निषाद की याचिका पर दिया है । याची का कहना है कि 26नवम्बर 18 को पुलिस भर्ती बोर्ड ने विज्ञापन जारी किया। अर्हता आयु एक जुलाई 18को 22वर्ष तय की गई। सुप्रीम कोर्ट ने राजेन्द्र सिंह केस में पुरूष अभ्यर्थियों को आयु सीमा में एक वर्ष की छूट दी है।याची का कहना है कि क्षैतिज आरक्षण नियमो के तहत पिछड़ा वर्ग अभ्यर्थियों को आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट रहेगी।याची की आयु उस समय 28 वर्ष थी।इसलिए उसे भी आवेदन करने की अनुमति दी जानी चाहिए। किन्तु बोर्ड ने उसे अयोग्य घोषित कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट व पिछड़ा वर्ग की छूट के अनुसार याची भी आवेदन भरने का हकदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed