{"_id":"5f54dfad8ebc3e54bb783601","slug":"allahabad1599397805","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद एसआरएन अस्पताल की कोविड वार्ड से भागा बंदी गिरफ्तार","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
इलाहाबाद एसआरएन अस्पताल की कोविड वार्ड से भागा बंदी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज एसआरएन अस्पताल के कोविड वार्ड से एक दिन पहले फरार हुआ बंदी रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाश में लगी पुलिस ने उसे हंडिया से गिरफ्तार किया। फिलहाल कोरोना संक्रमित होने के कारण उसे एसआरएन अस्पताल के कोविड-19 वार्ड में भर्ती कराया गया है। सुरक्षा में पुलिस भी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
मूल रूप से सराय ममरेज का रहने वाला सुशील भारतीय कुछ दिनों पहले वाहन चोरी के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। वह तब से नैनी जेल में निरुद्ध था। पिछले दिनों जांच के दौरान वह कोरोना वायरस संक्रमित पाया गया जिसके बाद उसे एसआरएनअस्पताल के कोविड-19 भर्ती कराया गया था। शनिवार दोपहर सुशील वार्ड में स्थित शौचालय की खिड़की तोड़कर अस्पताल से फरार हो गया। जिसके बाद सुरक्षा में लगे सिपाही की तहरीर पर उसके खिलाफ पुलिस अभिरक्षा से भागने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया। रिपोर्ट दर्ज कर कोतवाली पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी तभी उसके हंडिया में होने की सूचना मिली। जिस पर रविवार को पुलिस ने हंडिया पहुंच कर उसे गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली इंस्पेक्टर दीपेंद्र सिंह ने बताया कि उसे एक बार फिर कोरोना वार्ड भर्ती करा दिया गया है। साथ ही अस्पताल के बाहर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन