फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   इलाहाबाद एसआरएन अस्पताल की कोविड वार्ड से भागा बंदी गिरफ्तार

प्रयागराज में एसआरएन अस्पताल की कोविड वार्ड से भागा संक्रमित बंदी गिरफ्तार

Sun, 06 Sep 2020 06:39 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Sun, 06 Sep 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद एसआरएन अस्पताल की कोविड वार्ड से भागा बंदी गिरफ्तार
arrested - फोटो : सोशल मीडिया
प्रयागराज एसआरएन अस्पताल के कोविड वार्ड से एक दिन पहले फरार हुआ बंदी रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाश में लगी पुलिस ने उसे हंडिया से गिरफ्तार किया। फिलहाल कोरोना संक्रमित होने के कारण उसे एसआरएन अस्पताल के कोविड-19 वार्ड में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

 

सुरक्षा में पुलिस भी तैनात कर दी गई है। मूल रूप से सराय ममरेज का रहने वाला सुशील भारतीय कुछ दिनों पहले वाहन चोरी के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। वह तब से नैनी जेल में निरुद्ध था। पिछले दिनों जांच के दौरान वह कोरोना वायरस संक्रमित पाया गया जिसके बाद उसे एसआरएन अस्पताल के कोविड-19 भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन

 

शनिवार दोपहर सुशील वार्ड में स्थित शौचालय की खिड़की तोड़कर अस्पताल से फरार हो गया। जिसके बाद सुरक्षा में लगे सिपाही की तहरीर पर उसके खिलाफ पुलिस अभिरक्षा से भागने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया। रिपोर्ट दर्ज कर कोतवाली पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी तभी उसके हंडिया में होने की सूचना मिली। जिस पर रविवार को पुलिस ने हंडिया पहुंच कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कोतवाली इंस्पेक्टर दीपेंद्र सिंह ने बताया कि उसे एक बार फिर कोरोना वार्ड भर्ती करा दिया गया है। साथ ही अस्पताल के बाहर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed