फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Today the four-day conference on nanotechnology in AMU

एएमयू में नैनो तकनीक पर चार दिवसीय कांफ्रेंस आज से

Sat, 12 Mar 2016 02:13 AM IST
अलीगढ़/ब्यूरो
अलीगढ़/ब्यूरो Updated Sat, 12 Mar 2016 02:13 AM IST
विज्ञापन
Today the four-day conference on nanotechnology in AMU
एएमयू - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
एएमयू के एप्लाइड फिजिक्स विभाग द्वारा अमेरिका की ओहायो स्टेट यूनिवर्सिटी और सीईईआरआई पिलानी के सहयोग से 12 से 15 मार्च तक नैनो टेक्नालोजी एंड स्टेम ईआर विषय पर अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्घाटन 12 मार्च को प्रात: 10:30 बजे जेएन मेडिकल ऑडीटोरियम में होगा। इसकी जानकारी शुक्रवार को एएमयू के सह कुलपति सैयद अहमद अली, ओहायो स्टेट यूनिवर्सिटी के प्रो. अनिल प्रधान, प्रो. सुलताना एन नाहर एवं कनवीनर प्रो. आलिम एच नकवी ने पत्रकारों को दी।
विज्ञापन

सह कुलपति एस अहमद अली ने बताया कि इस कांफ्रेंस में तीस से अधिक विदेशी प्रतिनिधियों ने शामिल होने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों से करीब दो सौ प्रतिनिधि शामिल होंगे। आयुष मंत्रालय ने कांफ्रेंस के लिए 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई है। उन्होंने बताया कि इस कांफ्रेंस का उद्देश्य भारत में पुन: हरित क्रांति लाना है, इसलिए इसकी चर्चा का मुख्य केन्द्र कृषि व पर्यावरण होगा। नोबल पुरस्कार विजेता अहमद एच ज़ेबाइल का संदेश भी पढ़कर सुनाया जाएगा।
विज्ञापन

प्रो. अनिल प्रधान ने कहा कि ओहायो स्टेट यूनिवर्सिटी और एएमयू ने यूएस -इंडिया एजूकेशन फाउंडेशन (यूसेफ) द्वारा सहायता प्राप्त स्टेट ईआर पायलट प्रोजेक्ट के अंतर्गत और 21 वीं शताब्दी नालेज इनिशेटिव के शीर्षक से दो वर्षीय दोहरी पीएचडी एवं मास्टर ऑफ  एजूकेशन (मेड स्टेम) डिग्री कार्यक्रमों की शुरूआत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed