फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   there should be no deduction in salary of AMU staff, say HRD ministry

किसी का भी वेतन न काटा जाएःएचआरडी मंत्रालय

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
there should be no deduction in salary of AMU staff, say HRD ministry
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय - फोटो : AMAR UJALA
अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति सहित वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। इस बैठक में लॉक डाउन की स्थिति में चल रही ऑनलाइन कक्षाओं की प्रगति का जायजा लिया। साथ ही जेएन मेडिकल कॉलेज में कोरोना वायरस संक्रमण की जांच और उपचार आदि के इंतजामों के विषय में जानकारी की।  मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने निर्देश दिए हैं कि किसी भी शिक्षक, कर्मचारी या अन्य प्रकार के स्टाफ के वेतन में कटौती न की जाए। हालांकि इससे पहले ही एएमयू के कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर की अपील पर एएमयू के शिक्षक, गैर शिक्षक व अन्य तकनीकी स्टाफ पहले ही अपनी 1 दिन की सैलरी प्रधानमंत्री आपदा कोष में दे चुका है। इसके अलावा कुलपति ने पूर्व छात्रों और अन्य संगठनों से भी महामारी के समय अधिक से अधिक संख्या में आगे आकर आपदा फंड में धन देने के लिए आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed