{"_id":"5e808cb08ebc3e77b31a4b90","slug":"there-is-25-cases-confirm-of-corona-virus-in-jn-medical-collage-so-far-total-testing-36142","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएन मेडिकल कॉलेज में अब तक 25 केस कोरोना संक्रमण के आए \n23 मामले सिर्फ नोएडा के, एक-एक मुरादाबाद और आगरा का","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
जेएन मेडिकल कॉलेज में अब तक 25 केस कोरोना संक्रमण के आए
23 मामले सिर्फ नोएडा के, एक-एक मुरादाबाद और आगरा का
अलीगढ़। एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में कोरोना संदिग्ध कुल 361 मामले जांच के लिए आए हैं । इनमें से 25 केस पॉजिटिव पाए गए ,यानि कि 25 लोग कोरोना से संक्रमित थे। इनमें अकेले नोएडा के ही 23 मामले थे । जबकि एक मामला आगरा और एक मुरादाबाद का था । अलीगढ़ का अभी तक कोई भी मामला पॉजिटिव नहीं पाया गया है। उत्तर प्रदेश में कोरोना की जांच के लिए 2 केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें एएमयू का जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एक है । यहां पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों से मामले जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। एएमयू जनसंपर्क विभाग के एमआईसी प्रोफेसर शाफे किदवाई कहते हैं कि जांच के दौरान जो 25 केस पॉजिटिव पाए गए हैं उनमें एक बात सामान्य है कि सभी की ट्रैवल हिस्ट्री थी । यह सभी केस विदेश यात्रा करके लौटे थे। इनमें से कोई थाईलैंड से लौटा था, कोई यूरोपियन देश से लौटा था। इस तरह जितने भी केस कोरोना के पॉजिटिव पाए गए हैं, वह सब विदेश यात्रा करके लौटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।