{"_id":"5e81ed448ebc3e6fd81794a1","slug":"regular-classes-will-resume-after-the-guidelines-of-university-grant-commission73","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू में कक्षाएं यूजीसी के निर्देश के बाद शुरू होंगी कुलपति की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया फैसला","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
एएमयू में कक्षाएं यूजीसी के निर्देश के बाद शुरू होंगी कुलपति की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया फैसला
अलीगढ़ । कोरोना वायरस की महामारी के चलते हुए लॉक डाउन में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों के शैक्षणिक करियर को प्रभावित होने से बचाने का फैसला लिया है। तय किया गया है की आनलाइन क्लासेस ज्यादा से ज्यादा चलाई जायेंगी तथा इसमें शिक्षक एवं छात्र ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लें। कुलपति प्रो. तारिक मंसूर की अध्यक्षता में सोमवार को फैकल्टियों के डीन और प्रिन्सिपलों की एक मीटिंग हुई जिसमें इस बात पर बल दिया गया कि छात्र व छात्राओं का शैक्षिक करियर कम से कम प्रभावित होना चाहिये। मीटिंग में यह विश्वास व्यक्त किया गया कि सभी शिक्षक संकट की इस घड़ी में छात्रों के हित में अपना भरपूर सहयोग प्रदान करेंगे। क्योंकि यह जनस्वास्थय का विषय है इसलिये क्लासेस और शैक्षिक गतिविधियां यूजीसी व मानव संसाधन विकास मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार प्रारंभ होंगी। इस दौरान सभी फैकल्टियों, विभागों और केन्द्रों में आनलाइन कक्षाओं को प्रोत्साहित किया जायेगा। शिक्षकों एवं छात्रों को इसमें ज्यादा से जयादा भाग लेने के लिये प्रेरित किया जायेगा। इस मामले की समय-समय पर समीक्षा की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।