{"_id":"5e8844838ebc3e77496f0a90","slug":"online-education-for-students-from-9-am-to-5-pm171","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह 9 से शाम 5 बजे तक विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षा","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
सुबह 9 से शाम 5 बजे तक विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षा
विज्ञापन
ऑनलाइन शिक्षा ले रही छात्रा
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। लॉक डाउन में हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल ने अपने विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन शिक्षा देने की पहल की है।
विज्ञापन
स्कूल सोसाइटी के सचिव डॉ. राकेश नंदन ने बताया कि सीपीडी वेबसाइट से ऑनलाइन शिक्षा के लिए कॉपीराइट का अधिकार लिया है, जिसके तहत वह अपने विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। विद्यार्थी न केवल पाठ्यक्रम का अध्ययन कर रहे हैं, बल्कि अपनी रुचि अनुसार के मनोरंजक कार्यक्रम व खेल में ऑनलाइन भागीदारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रिंसिपल, अध्यापक व्हाट्सएप, इंटरनेट और जूम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से विद्यार्थियों की मॉनिटरिंग करेंगे और समय समय पर ऑनलाइन परीक्षा लेंगे।
डॉ राकेश नंदन ने कहा कि हमारी पूरी टीम की जिम्मेदारी होगी कि लॉक डाउन समाप्त होने के बाद जब विद्यार्थी लौट कर स्कूल आए तो ऑनलाइन माध्यम से वह काफी कुछ पढ़ चुके हों । जिससे 2020-21 के अकेडमिक कैलेंडर समय पर पूरा करने मे सुविधा हो और विद्यार्थी लॉकडाउन के समय मे भी घर पर व्यस्त रहे। हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि स्कूल के शिक्षक विद्यार्थियों के लिए सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक उपलब्ध रहें।
विज्ञापन