{"_id":"56db3f7c4f1c1bb82d8b4cf3","slug":"new-mlc-elected-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज दोपहर 12 बजे तक सामने होगा नया एमएलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज दोपहर 12 बजे तक सामने होगा नया एमएलसी
अलीगढ़/ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
मतगणना
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूराो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
32 अलीगढ़-हाथरस स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना रविवार आज सुबह आठ बजे से नगर निगम के जवाहर भवन में कड़ी सुरक्षा के मध्य आरंभ होगी। इसकी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। इस दौरान मात्र 2756 वोटों की गिनती होने के चलते गणना का काम एक ही राउंड में पूरा होने की संभावना जताई जा रही है। दोपहर 12 बजे तक परिणाम आने के आसार हैं।
32 अलीगढ़-हाथरस स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव के लिये समाजवादी पार्टी के जसवंत सिंह एवं निर्दलीय प्रत्याशी सुनील सिंह के मध्य हुए कांटे के मुकाबले के बाद अब परिणाम की बारी है। दोनों प्रत्याशियों द्वारा करीब एक माह तक की गई मेहनत में कौन अव्वल रहा और किसकी मेहनत बेकार चली गई, इसका फैसला रविवार आज सुबह आठ बजे से नगर निगम के जवाहर भवन में आरंभ होने वाली मतगणना के बाद पता चल जाएगा।
इस पर सभी की नजर टिकी हुई है। तीन मार्च को हुए मतदान में कुल 2770 वोटरों में से मात्र 2756 वोट पड़ने के कारण अंदाजा लगाया जा रहा है कि परिणाम एक ही राउंड में आ जाएगा और दोपहर 12 बजे तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम वित्त एवं राजस्व डा.वीके सिंह ने स्वीकार किया कि चार टेबिलों पर गणना के चलते परिणाम साढ़े तीन चार घंटे में आने की प्रबल संभावना है।