फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   India and the US will have to promote education and research

भारत और अमेरिका को देना होगा शिक्षा व शोध को बढ़ावा

Sun, 13 Mar 2016 01:41 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला,अलीगढ़
ब्यूराे/अमर उजाला,अलीगढ़ Updated Sun, 13 Mar 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
India and the US will have to promote education and research
एएमयू में आयोजित सेमिनार में बोलते प्रो. विलियम ब्रुस्टीन व अन्य। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूराे
एएमयू में नैैनोटेक्नालॉजी पर आयोजित चार दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए अमेरिका की ओहायो स्टेट यूनीवर्सिटी के वाइस प्रवोस्ट प्रो विलियम ब्रुस्टीन ने कहा कि इक्कीसवी शताब्दी की चुनौतियों को स्वीकार करने के लिए भारत और अमरीका के बीच शिक्षा और शोध के कामों को बढ़ावा देना होगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अमरीका की ओहायो स्टेट यूनीवर्सिटी ने एएमयू से एक करार भी किया है।  

उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता करते एएमयू के वीसी ने कहा कि भारत में एक नई हरित क्रांति का नेतृत्व एएमयू प्रदान करेगा। जनरल शाह ने कहा कि देश के समस्त विश्वविद्यालयों में एएमयू का नैनोटैक्नालॉजी का केंद्र इस दिशा में सबसे ज्यादा काम कर रहा है।
विज्ञापन


संप्राश फूड के निदेशक प्रो अशोक कुमार ने कहा कि नेनोटैक्नोलॉजी के विकास के साथ लोगों की आवश्यकताएं भी बढ़ रही हैं। एएमयू सहकुलपति ब्रिगेडियर एस अहमद अली ने कहा कि जिस प्रकार 1960 के दशक में ट्रांजिस्टर और 1980 के दशक में लेजर परिवर्तन लेकर आया उसी प्रकार आज के समय में नैनो टेक्नालॉजी सबसे बड़ा परिवर्तन लेकर आ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ओएसयू के प्रो. अनिल प्रधान ने कहा कि एएमयू ओसयू स्टेम प्रोग्राम विश्वस्तरीय वैज्ञानिक पैदा करने के लिए बनाया गया। प्रो. के इरविंग ने कहा कि इस प्रोग्राम के चलते हुए और अधिक विश्वविद्यालयों के साथ सहयोग पर समझौता हो सकता है।


कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर डॉ. एसएस जेड अशरफ, डॉ ब्रजराज सिंह, डॉ अजरा परवीन,  डॉ असद अली, डॉ जफ रूल हसन और प्रो असदउल्लाह खान के अलावा डॉ वसी खान अतिथियों का परिचय कराया। डॉ शकील खान ने आभार जताया। स्वालेहा नसीम और फरहीन ने कार्यक्रम का संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed