फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Flying in the slum , awakened the imagination of equality

उड़ान ने मलिन बस्ती में जगाई बराबरी की अलख

Wed, 09 Mar 2016 01:55 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला,अलीगढ़
ब्यूराे/अमर उजाला,अलीगढ़ Updated Wed, 09 Mar 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
Flying in the slum , awakened the imagination of equality
उडान सोसाइटी के कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूराे
उड़ान सोसाइटी ने किशनपुर अंबेडकर बगीची स्थित गीता ज्ञानपीठ में मंगलवार को मलिन बस्ती की महिलाओं के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया।
विज्ञापन


बराबरी का अधिकार क्या और कैसे विषय पर एक परिचर्चा का भी आयोजन किया गया। संविधान और कानून की जानकारी दी गयी।  घरेलू हिंसा और दहेज प्रथा, संपत्ति आदि में महिलाओं को मिले अधिकारों की भी जानकारी दी गई।

उड़ान सोसाइटी के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा ने कार्यक्रम के उद्देश बताए। टीकाराम कन्या महाविद्यालय की अध्यापिका डॉ. सपना सिंह ने बताया कि हमारे यहां वैदिक काल से ही बालिकाओं के उपनयन संस्कार की प्रथा रही है। आज नारी शिक्षा पर ध्यान देना होगा। मदर टच स्कूल की संचालिका आरती मित्तल, इनर व्हील क्लब कि अध्यक्ष हर्षा अरोरा ने नारी शक्ति पर जोर दिया।
विज्ञापन


मुख्य वक्ता के रूप में पधारी महिला सहायक संघ की अध्यक्ष डॉ. नमिता सिंह ने कहा कि महिला की सबसे बड़ी दुश्मन महिला ही है। महिला अत्याचारों पर अंकुश लगाना है तो बेटियों के साथ भेदभाव को समाप्त करना होगा। आंगनबाड़ी कार्यकत्री भगवान देवी एवं निधि ने कोमल है कमजोर नहीं तू शक्ति का नाम ही नारी है। रूही जुबेरी ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरसैयद एजुकेशनल एंड माइनोरिटी वेलफेयर सोसाइटी के सचिव मोहम्मद रफीक ने कहा कि महिलाओं को अरुणिमा सिन्हा से प्रेरणा लेनी होगी। जिसने एक टांग  से एवरेस्ट फतेह की। नीलम सैनी   ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस    मौके पर पत्रकार दीपक शर्मा और पत्रकार राजनारायण सिंह ने भी विचार रखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed