{"_id":"56dde0e74f1c1bed268b4574","slug":"dr-jauhar-university-lucomman-amu-vc-also-in-the-running","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौहर विवि के डॉ. लुकमान भी एएमयू वीसी की दौड़ में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौहर विवि के डॉ. लुकमान भी एएमयू वीसी की दौड़ में
ब्यूराे/अमर उजाला,अलीगढ़
Updated Tue, 08 Mar 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
एएमयू
- फोटो : file Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी (रामपुर) के पूर्व कुलपति डॉ. एम लुकमान खान भी अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति की दौड़ में हैं। उन्होंने एएमयू एग्जीक्यूटिव काउंसिल के सदस्यों के पास अपना बायोडॉटा भेजा है।
एएमयू के नए कुलपति की चयन प्रक्रिया से संबंधित एग्जीक्यूटिव काउंसिल की मीटिंग 19 मार्च को प्रस्तावित है। ईसी के पांच सदस्यीय पैनल में नाम शामिल कराने के लिए एएमयू के ही नहीं, बल्कि देश के दूसरे यूनिवर्सिटी के कुलपति, पूर्व कुलपति एवं शिक्षाविद जोर लगा रहे हैं।
अलीगढ़, रामपुर, दिल्ली से लेकर हैदराबाद तक के दिग्गजों की निगाहें इस पद पर टिकी हैं। खास बात यह है कि इस बार स्थानीय (एएमयू से जुड़े शिक्षक जिनके पास दस वर्ष का प्रोफेसर का अनुभव है) कुलपति चुनने के लिए अंदर ही अंदर मुहिम चल रही है।
विज्ञापन
जिन नामों ंकी चर्चा है उसमें एएमयू से जेएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं ईसी मेंबर प्रो. तारिक मंसूर, प्रो. एआर किदवई, प्रो. कमर सिद्दीकी, प्रो. रब्बानी, प्रो. इकबाल परवेज के अतिरिक्त जामिया मिल्लिया के प्रो. तलत अहमद, नल्सर यूनिवर्सिटी हैदराबाद के कुलपति प्रो. फैजान मुस्तफा, बाबा गुलाम शाह यूनिवर्सिटी राजौरी के कुलपति प्रो. जावेद मुसर्रत आदि के नाम शामिल हैं। नया नाम डॉ. एम लुकमान खान का आया है। उन्होंने एएमयू के ईसी सदस्यों के पास अपना बायोडॉटा भेजा है।
डॉ. लुकमान ने बीएससी, एमएससी एवं एमफिल एएमयू से ही की है। कई यूनिवर्सिटी का अनुभव उनके पास है।