{"_id":"56e07b8a4f1c1b1e668b458d","slug":"surendra-nagar-looted-sarraf","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरेंद्र नगर में सर्राफ को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुरेंद्र नगर में सर्राफ को लूटा
ब्यूराे/अमर उजाला,अलीगढ़
Updated Thu, 10 Mar 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
घटना के बाद पीड़ित से पूछताछ करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर में बदमाशों की धमा-चौकड़ी थम नहीं रही। बुधवार देर शाम सुरेंद्र नगर में पानी की टंकी के पास दोस्त के साथ दुकान से घर लौट रहे बाइक सवार सर्राफ को लूट लिया गया। बदमाश सर्राफ से दो लाख रुपये नगद के साथ-साथ कीमती जेवरात ले गए। इस खबर पर एसपी सिटी सहित इलाका पुलिस भी पहुंच गई। मामले में बदमाशों की तलाश के प्रयास जारी हैं।
नौरंगाबाद निवासी पंकज शर्मा की सारसौल पर सर्राफ की दुकान है। बुधवार रात नौ बजे वह अपनी दुकान बंद कर दोस्त दीपक के साथ बाइक द्वारा घर लौट रहे थे। जैसे ही सुरेंद्र नगर पानी की टंकी के पास पहुंचे। तभी पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने पंकज को ओवरटेक कर रुकवा लिया और सीधे तमंचा तान दिया।
जब तक पंकज कुछ समझ पाते। तब तक बदमाशों ने उनकी डिग्गी में रखा थैला निकाल दिया और विरोध या शोर पर जान से मारने की धमकी देकर हवा में तमंचे लहराते हुए भाग गए। पंकज के अनुसार थैले में दो लाख रुपये नगद के अलावा कीमती जेवरात रखे थे। सूचना पर एसपी सिटी अंशुल गुप्ता, एसओ क्वार्सी रविंद्र बहादुर सिंह भी पहुंच गए। शहर में बदमाशों की तलाश के प्रयास भी कराए। मगर सफलता नहीं मिली। मामले में तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।