फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Modest young man killed in altercatio

मामूली कहासुनी में युवक का कत्ल

Wed, 09 Mar 2016 01:40 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला,अलीगढ़
ब्यूराे/अमर उजाला,अलीगढ़ Updated Wed, 09 Mar 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
Modest young man killed in altercatio
मान सिंह नगला में हत्या के बाद मलखान सिंह जिला अस्पताल में अनिल का शव पहुंचने पर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूराे
 महानगर के गांधीपार्क क्षेत्र की नगला मान सिंह नई आबादी इलाके में मामूली कहासुनी पर मंगलवार देर शाम मीट विक्रेता और उसके साले ने मिलकर एक युवक की हत्या कर दी।
विज्ञापन


युवक को चाकुओं से जख्मी किया ंंऔर उसने जिला अस्पताल आते-आते दम तोड़ दिए। इस दौरान प्रत्यक्षदर्शी भी दहशत में आ गए और मौके पर भगदड़ का माहौल बन गया। खबर पर पुलिस भी पहुंच गई। देर रात तक मामले में जांच-पड़ताल का काम जारी था। दोनों हमलावर गायब थे।
विज्ञापन


बताया गया है कि नई आबादी नगला मान सिंह का रहने वाला 24 वर्षीय अनिल पुत्र वेदप्रकाश चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। वह रात करीब आठ बजे घर से मीट खरीदने मोहल्ले की एक दुकान पर गया था। जहां उसने  तीन सौ रुपये देकर एक किलो मीट खरीद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दुकान से मीट खत्म हो चुका था। इसी बीच मीट विक्रेता का साला वहां पहुंच गया और जिस मीट को अनिल ने खरीदा था। वह भी उसी को ले जाने की जिद पर अड़ गया। इस पर मीट विक्रेता के साले व अनिल के बीच विवाद होने लगा। बीच में मीट विक्रेता भी आ गया और दोनों ने मिलकर पहले तो अनिल को पीटा।


इसी बीच उन्होंने अनिल के गर्दन व शरीर के अन्य हिस्सों पर चाकुओं से वार कर दिए। इस हमले में अनिल मौके पर ही गिर गया। इसके बाद परिजन व पुलिस भी दौड़े चले आए। हमलावर तब तक गायब हो गए। आनन-फानन अनिल को जिला अस्पताल लाया गया। मगर कुछ ही देर में उसे मृत घोषित कर दिया गया। बाकी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed