फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   fter killing the Man Singh Nagla arson , stoning

हत्या के बाद नगला मान सिंह में आगजनी, पथराव

Thu, 10 Mar 2016 01:35 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला,अलीगढ़
ब्यूराे/अमर उजाला,अलीगढ़ Updated Thu, 10 Mar 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
fter killing the Man Singh Nagla arson , stoning
खोखो में आग लगाने वाले लोगों को दौड़ाते पुलिस कर्मी। - फोटो : Mahipal Singh
महानगर के नगला मान सिंह नई आबादी में मंगलवार देर शाम युवक की हत्या को लेकर बुधवार को इलाके में दोबार माहौल तनावपूर्ण हो गया। सुबह होते ही गुस्साई भीड़ ने पहले इलाके की मीट और कुट्टू (स्प्रीट की शराब) की दुकानों में तोड़फोड़ की। उसके बाद उसमें आग लगा दी।
विज्ञापन


बाजार बंद करा दिया और बाईपास पर टायर जलाकर मार्ग अवरुद्ध कर दिया। मौके पर पहुंचे दरोगा व सिपाहियों पर भी पत्थर बरसाए।। उन्हाेंने शाम में भी हंगामा करने का प्रयास किया, पर पुलिस ने सख्ती दिखाकर उन्हें शांत कर दिया।
विज्ञापन


गांधी पार्क के नगला मान सिंह में मंगलवार देर शाम मीट की दुकान पर मीट लेने गए 24 वर्षीय अनिल पुत्र वेदप्रकाश की मीट विक्रेता और उसके साले ने मामूली कहासुनी के बाद चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी। पुलिस ने देर रात मीट विक्रेता के साले राजेश को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि मीट विक्रेता अभी भी फरार है। बुधार की सुबह इलाके का बाजार खुलते ही वहां लोग एकत्रित होने लगे। इसके बाद भीड़ ने पहले उस दुकान में तोड़फोड़ की, जहां युवक की हत्या हुई थी। फिर दुकान के बाहर रखा खोखा आग के हवाले कर दिया।

इसके बाद नई आबादी से बाईपास स्थित नगला मान सिंह पुलिया तक मीट के तीन खोखों में आग लगा दी गई। एक कुट्टू की दुकान में भी ड़फोड़ की गई। हंगामा करने वालों ने बाजार की दूसरी दुकानें भी बंद करवा दीं। जिससे माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया।

लोग दहशत में घरों और गलियों में दुबक गए। गुस्साई भीड़ यही नहीं रुकी। सड़क पर प्रदर्शन किया और कमालपुर बाईपास पर टायर जलाकर जाम लगा दिया। सूचना पर जब दारोगा और कुछ पुलिस वाले वहां पहुंचे तो उन पर भी पत्थर बरसाए।। इसकी जानकारी मिलने पर एसओ गांधीपार्क, एसओ क्वार्सी, एसओ सासनी गेट, एसएसआई बन्नादेवी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़कर वहां से खदेड़ दिया। इस दौरान तीन-चार लोग हिरासत में भी लिए गएा।


करीब दो घंटे तक सड़क पर हंगामा होता रहा। शाम को पोस्टमार्टम के उपरांत लोग अनिल का शव घर ले जाने लगे, पर पुलिस ने उन्हें ऐसा करने से रोकते हुए शमशान गृह पहुंचा दिया। इसको लेकर लोग भड़क गए।  लेकिन पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए उन्हें वहां से भगा दिया। एसओ गांधीपार्क अमित यादव के अनुसार पब्लिक का गुस्सा मीटों की दुकानों को लेकर था। उन्हाेंने बताया कि हत्या के फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed