फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अब नीली वर्दी में नजर आएंगे सफाई मित्र

अब नीली वर्दी में नजर आएंगे सफाई मित्र

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 09:16 PM IST
विज्ञापन
अब नीली वर्दी में नजर आएंगे सफाई मित्र
नई वर्दी में नगर निगम के सफाई कर्मचारी - फोटो : Amar Ujala
हेडिंग...
विज्ञापन
अब नीली वर्दी में नजर आएंगे सफाई कर्मचारी सबहेड... २५०० कर्मियों को एचडीएफसी के सहयोग से वर्दी वितरित अमर उजाला ब्यूरो अलीगढ़। नगर निगम के सफाई कर्मचारी अब नीली वर्दी में नजर आएंगे। सेवा भवन में एचडीएफसी बैंक के सहयोग से करीब २५०० सफाई कर्मचारियों को नीली वर्दी प्रदान की गई।
नगर आयुक्त गौरांग राठी की पहल पर एचडीएफसी बैंक द्वारा नगर निगम के सेवा भवन में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत वर्दी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ८ सर्किल के २५०० कर्मचारियों को वर्दी दी गई। सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को नीली वर्दी उपलब्ध कराने की योजना है। नगर आयुक्त गौरांग राठी ने कहा कि वर्दी चाहे पुलिस की हो या सफाई कर्मचारी की, पहनने वालों के मन में राष्ट्र सेवा एवं मानवता की सेवा होना चाहिए। इसे पहनकर गर्व महसूस करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अन्य संस्थान भी एचडीएफसी की तरह शहर को सुंदर व स्वच्छ बनाने में सहयोग कर सकते हैं। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने कहा कि वर्दी से सफाई कर्मचारियों को समाज में एक पहचान मिलेगी। सफाई कर्मचारी वर्दी पहनकर कार्य स्थल पर जाएं। इस अवसर पर सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद, मुय कर निर्धारण अधिकारी विनय कुमार राय, एचडीएफसी के ब्रांच मैनेजर शैलेंद्र सोनी, भूमेश कुमार, राजेश कुमार, योगेंद्र ङ्क्षसह यादव, रमेश चंद सैनी, बिशन सिंह, नाजिर अली, संजय सक्सेना, राधे धूरी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed