फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   विधानसभा चुनाव 2022 हेडिंग पीठासीन एवं मतदान अधिकारी प्रथम का चुनावी प्रशिक्षण शुरू प्वाइंटर डीईओ ने परखी प्रशिक्षण की गुणवत्ता, 150 कार्मिक अनुपस्थित रहे, इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी अमर उजाला ब्यूरो

विधानसभा चुनाव 2022 हेडिंग पीठासीन एवं मतदान अधिकारी प्रथम का चुनावी प्रशिक्षण शुरू प्वाइंटर डीईओ ने परखी प्रशिक्षण की गुणवत्ता, 150 कार्मिक अनुपस्थित रहे, इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी अमर उजाला ब्यूरो

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 08:50 PM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। विधानसभा चुनाव 2022 के लिए पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण
विज्ञापन
बृहस्पतिवार से आरंभ हो गया। विवेकानंद कॉलेज एवं कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम ने कार्मिकों के मध्य बैठकर प्रशिक्षण की गुणवत्ता परखी। इस दौरान दोनों की प्रशिक्षण केंद्रों पर कुल मिलाकर 150 कार्मिक अनुपस्थित रहे। इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है। विवेकानंद कॉलेज पहुंची जिला निर्वाचन अधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने कहा कि लोकतांत्रिक निर्वाचन व्यवस्था में प्रत्येक नागरिक को अपनी पसंद का प्रत्याशी चुनने का अधिकार है। एक छोटी सी त्रुटि संपूर्ण निर्वाचन प्रक्त्रिस्या में खलल डाल सकती है। अत: आवश्यक है कि प्रशिक्षण के दौरान बताए गए बिंदुओं को ध्यान से सुनें। उन्होंने निर्देशित किया कि जो कार्मिक प्रशिक्षण के दौरान अनुपस्थित रहे हैं, उनके खिलाफ भारत निर्वाचन आयोग की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई जाए। उन्होंने कहा कि मतदान संपन्न कराने में पीठासीन अधिकारी की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होती है। संपूर्ण निर्वाचन आपके विवेकपूर्ण निर्णय एवं कार्यशैली पर निर्भर करता है।  इसके लिए जरूरी है कि आप लोग प्रशिक्षण को अच्छे से आत्मसात करें। यदि प्रशिक्षण के दौरान किसी प्रकार की शंका है तो तत्काल प्रशिक्षण स्थल पर ही मास्टर ट्रेनर्स से समाधान कर लें। प्रभारी अधिकारी कार्मिक एवं सीडीओ अंकित खंडेलवाल ने दोनों विद्यालयों में 150 कार्मिक अनुपस्थित रहने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में शासकीय आदेशों की अवहेलना करना सीधे तौर पर लापरवाही का द्योतक है। उन्होंने सभी अनुपस्थित कार्मिकों के विरुद्ध भारत निर्वाचन आयोग की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिये। पीडी डीआरडीए भाल चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में प्रथम पारी में 920 के सापेक्ष 44 एवं द्वितीय पारी में 920 के सापेक्ष 50 कार्मिक अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार से विवेकानंद कॉलेज में प्रथम पारी में 680 के सापेक्ष 19 एवं द्वितीय पारी में 680 के सापेक्ष 37 कार्मिक अनुपस्थित रहे। इनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्यवाही की जा रही है। -------- कोविड से सुरक्षित रहने की अपील अलीगढ़। बृहस्पतिवार से शुरू हुए मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण में मास्क एवं सामाजिक दूरी का पूर्णत: पालन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि सभी को संक्त्रस्मण से सुरक्षित रखने के लिए ही दो विद्यालयों एवं भिन्न-भिन्न पारियों में प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वयं को एवं समाज को संक्त्रस्मण से सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक है कि चुनावी ड्यूटी के दौरान कोई भी मतदान कार्मिक बिना मास्क के न रहे। प्रशिक्षण में डीआईओएस डा. धर्मेंद्र शर्मा एवं जिला कृषि अधिकारी डा.रामप्रवेश का सराहनीय सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed